Move to Jagran APP

Coronavirus Update: पूर्वोत्तर व छत्तीसगढ़ के बाद झारखंड में सबसे कम है रिकवरी रेट

Coronavirus Update News झारखंड में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 65.2 फीसद है। 20 राज्यों में यह दर 70 फीसद से अधिक है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 02 Sep 2020 08:56 AM (IST)Updated: Wed, 02 Sep 2020 08:56 AM (IST)
Coronavirus Update: पूर्वोत्तर व छत्तीसगढ़ के बाद झारखंड में सबसे कम है रिकवरी रेट
Coronavirus Update: पूर्वोत्तर व छत्तीसगढ़ के बाद झारखंड में सबसे कम है रिकवरी रेट

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में हाल के दिनों में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर में सुधार के बावजूद स्थिति संतोषजनक नहीं कही जा सकती। स्थिति यह है कि बड़े राज्यों (जनसंख्या और क्षेत्रफल दोनों) में सिर्फ छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य है, जहां झारखंड से कम रिकवरी रेट है। सभी राज्यों की बात करें, तो सिर्फ छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, मेघालय व मिजोरम में ही कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर झारखंड से कम है।

loksabha election banner

झारखंड में यह दर राष्ट्रीय दर से कम है। क्योंकि, पूरे देश में यह दर 75 फीसद से अधिक हो गई है। झारखंड में यह दर वर्तमान में लगभग 65.2 फीसद ही है। झारखंड में जुलाई माह के अंत तक स्वस्थ होने की दर में भारी गिरावट आई थी। उस समय यह दर घटकर 35 फीसद तक पहुंच गई थी, लेकिन हाल के दिनों में इसमें सुधार के बावजूद अन्य राज्यों की अपेक्षा झारखंड में यह दर कम है।

दूसरी तरफ, देश के 20 राज्यों में यह दर 70 फीसद से अधिक हो गई है। सात राज्यों में तो 80 फीसद से अधिक कोविड-19 के मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें झारखंड के पड़ोसी राज्य बिहार भी शामिल है, जहां यह दर लगभग 88 फीसद पहुंच गई है।

झारखंड में स्वस्थ होने की दर कम क्यों

स्वस्थ होने की दर की गणना कोरोना के कुल मामले से होती है। अचानक बड़ी संख्या में नए संक्रमित मरीजों के मिलने से इस दर में कमी आ जाती है। मरीजों के स्वस्थ होने में अधिक समय लगने से भी इस दर में कमी आती है। झारखंड की बात करें, तो राज्य में जुलाई तथा अगस्त माह में बड़ी संख्या में नए संक्रमितों की पहचान हुई है। 30 अगस्त को ही झारखंड में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 68 फीसद पहुंच गई थी, लेकिन एक दिन में तीन हजार से अधिक मामले सामने आने के बाद यह दर फिर से घट गई।

16 राज्यों में झारखंड से अधिक मृत्यु दर

झारखंड में भले ही मरीजों के स्वस्थ होने की दर कई राज्यों से कम है, लेकिन राहत की बात यह है कि झारखंड में मृत्यु दर भी कम है। देश के 16 राज्यों में झारखंड से अधिक मृत्यु दर है। इनमें कई वैसे राज्य भी शामिल हैं, जहां स्वस्थ होने की दर झारखंड से काफी अधिक है। झारखंड में वर्तमान में कोरोना से मौत होने की दर लगभग एक फीसद है, जबकि पूरे देश में यह दर 1.85 फीसद है।

इस राज्य में इतनी स्वस्थ होने की दर

राज्य  - स्वस्थ होने की दर -  मृत्यु दर

झारखंड - 65.2 - 1.0

महाराष्ट्र  - 72.4 - 3.1

आंध्र प्रदेश - 76.0 - 0.9

तमिलनाडु - 86.0 - 1.7  

कर्नाटक - 72.9 - 1.7  

उत्तर प्रदेश - 74.7 - 1.5

दिल्ली - 89.1 - 2.5  

बंगाल - 82.5 - 2.0  

बिहार  87.7  0.5

तेलंगाना  74.3   0.7  

असम - 78.4 -  0.3

ओडिशा - 74.6 - 0.5

गुजरात  - 80.8 - 3.1

राजस्थान - 81.8 - 1.3

केरल - 68.4 - 0.4

हरियाणा - 81.4 - 1.1

मध्य प्रदेश - 76.1 - 2.2

पंजाब - 68.6 - 2.7

जम्मू कश्मीर - 77.0 - 1.9

छत्तीसगढ़ - 53.9 - 0.9

उत्तराखंड - 68.6 - 1.4

गोवा - 77.9 - 1.1

त्रिपुरा - 63.8 - 0.9

मणिपुर - 69.3 - 0.4

हिमाचल प्रदेश - 73.1 - 0.6

अरुणाचल प्रदेश - 70.2 - 0.2

नागालैंड - 77.4 - 0.2

मेघालय - 49.1 - 0.4

सिक्किम - 74.2 - 0.2

मिजोरम - 58.3 - 00

(नोट : सभी आंकड़े प्रतिशत में तथा 31 अगस्त तक के हैं।)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.