Move to Jagran APP

Coronavirus Lockdown: BJP बांट रही मोदी आहार, शहर से गांव तक माेदी राशन पैकेट

Coronavirus Lockdown मोदी आहार पैकेट में पांच किलोग्राम चावल एक किलोग्राम दाल दो किलोग्राम आलू और 500 ग्राम प्याज का वितरण किया जा रहा है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 27 Mar 2020 08:44 PM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2020 07:33 AM (IST)
Coronavirus Lockdown: BJP बांट रही मोदी आहार, शहर से गांव तक माेदी राशन पैकेट
Coronavirus Lockdown: BJP बांट रही मोदी आहार, शहर से गांव तक माेदी राशन पैकेट

रांची, राज्य ब्यूरो। कोरोना संकट की राष्ट्रीय आपदा को देखते हुए भाजपा ने पूरे देश की तर्ज पर झारखंड में भी मोदी आहार व मोदी राशन पैकेट का वितरण शुरू किया है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने बताया कि इस राहत कार्य के लिये पार्टी के सांसद, विधायक, नगर निकाय के मेयर-डिप्टी मेयर, जिला परिषद, नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित पार्टी के पदाधिकारियों, समाज के सेवाभावी कार्यकर्ताओं का सहयोग प्राप्त हो रहा है। वर्मा ने कहा कि मोदी आहार पैकेट में पांच किलोग्राम चावल, एक किलोग्राम दाल, दो किलोग्राम आलू और 500 ग्राम प्याज का वितरण किया जा रहा है।

loksabha election banner

प्रदीप वर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ने झारखंड से राज्यसभा सांसद एवं केंद्र सरकार में मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को झारखंड में चल रहे राहत कार्यों के मोनिटरिंग की जिम्मेवारी सौपी है। वही पार्टी ने भी ज़िलों एवं प्रमंडल स्तर पर समन्वय के लिए कमेटी का गठन किया है। पार्टी ने प्रदेश स्तर पर सूचना प्राप्त करने के लिये हेल्पलाइन नंबर 6205728615 भी जारी किए है जबकि प्रदेश समन्वयक से संवाद स्थापित के लिए 9525120999 नंबर उपलब्ध है। वर्मा ने कहा कि किसी भी प्रकार की सहायता एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए इन नम्बरों का उपयोग किया जा सकता है। 

बनाए गए प्रमंडल स्तर पर समन्वयक

भाजपा ने इस कार्य को सुचारू रूप से अंजाम देने के लिए प्रमंडल स्तर पर समन्वयक बनाए हैं। इसके तहत दक्षिणी छोटानागपुर ,रांची प्रमंडल की जवाबदेही सुबोध सिंह गुड्डू ,जै लेन्द्र कुमार, श्रीशचंद्र प्रजापति और गंगोत्री कुजूर को सौंपी गई है। जबकि कोल्हान प्रमंडल के लिए अशोक साडंगी, नंदजी प्रसाद, विनोद सिंह, पवन अग्रवाल, अभय सिंह को। इसी प्रकार पलामू प्रमंडल की सत्येंद्र तिवारी, मनोज सिंह व हरेकृष्ण सिंह तथा उत्तरी छोटानागपुर की योगेश्वर महतो बाटुल, शेखर अग्रवाल, कुण्टू बाबू को। संताल परगना के लिए अशोक भगत, वीरेंद्र मंडल, विनोद शर्मा, मिस्त्री सोरेन को दायित्व दिया गया है।

कोरोना राहत को बढ़े भाजपा नेताओं हाथ

कोरोना संकट से उबरने के लिए भाजपा नेताओं ने अपनी सांसद और विधायक निधि से स्वस्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए अनुशंसा की है। भाजपा नेताओंने राहत की दृष्टि से वेंटीलेटर, मास्क, सैनिटाइजर की कमी नही हो इसके लिए राशि की अनुशंसा करते हुए स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

किसने कितनी राशि की अनुशंसा की

संसद संजय सेठ, सुनील सिंह, निशिकांत दुबे व विद्युतवरण महतो एक करोड़। सांसद पीएन सिंह 75 लाख, जयंत सिन्हा 55 लाख, बीड़ी राम 50 लाख। विधायकों में बाबूलाल मरांडी ने 25 लाख, सीपी सिंह 25 लाख, नीलकंठ सिंह मुंडा 10 लाख, भानूप्रताप शाही 10लाख, रामचंद्र चंद्रवंशी 10 लाख, आलोक चौरसिया 10 लाख, शशिभूषण मेहता 10 लाख, किशुन दास 20 लाख, अमित मंडल 10 लाख, नीरा यादव 10 लाख, मनीष जायसवाल 25 लाख, अनंत ओझा 25 लाख, राज सिन्हा 25 लाख, इंद्रजीत महतो 25 लाख, अपर्णा सेन गुप्ता 10 लाख, नारायण दास 11लाख, जयप्रकाश भाई पटेल 25 लाख, केदार हाजरा 10 लाख, अमर बाउरी 10 लाख, नवीन जायसवाल 10 लाख, बिरंची नारायण 10 लाख व समरी लाल ने 10 लाख रुपये की सहायताराशि अनुशंसा की है। 

यहां देखें किस सांसद-विधायक ने कितनी राशि की अनुशंसा की

  1. संसद संजय सेठ एक करोड़
  2. सुनील सिंह एक करोड़
  3. निशिकांत दुबे एक करोड़
  4. विद्युतवरण महतो एक करोड़
  5. सांसद पीएन सिंह 75 लाख
  6. जयंत सिन्हा 55लाख
  7. बीड़ी राम 50 लाख
  8. बाबूलाल मरांडी ने 25 लाख
  9. सीपी सिंह 25 लाख
  10. नीलकंठ सिंह मुंडा 10 लाख
  11. भानूप्रताप शाही 10लाख
  12. रामचंद्र चंद्रवंशी 10 लाख
  13. आलोक चौरसिया 10 लाख
  14. शशिभूषण मेहता 10 लाख
  15. किशुन दास 20 लाख
  16. अमित मंडल 10 लाख
  17. नीरा यादव 10 लाख
  18. मनीष जायसवाल 25 लाख
  19. अनंत ओझा 25 लाख
  20. राज सिन्हा 25 लाख
  21. इंद्रजीत महतो 25 लाख
  22. अपर्णा सेन गुप्ता 10 लाख
  23. नारायण दास 11लाख
  24. जयप्रकाश भाई पटेल 25 लाख
  25. केदार हाजरा 10 लाख
  26. अमर बाउरी 10 लाख
  27. नवीन जायसवाल 10 लाख
  28. बिरंची नारायण 10 लाख
  29. समरी लाल 10 लाख

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.