Move to Jagran APP

Coronavirus Lockdown 2.0: जब महिलाओं ने भांजी लाठियां, शराबियों ने भी बना ली शारीरिक दूरी

Jharkhand Coronavirus Lockdown 2.0 महिलाओं ने खुद अपने हाथ में कमान संभाली और लाठी डंडा लेकर बाजार बंद कराया। साथ ही शराब बेचने पर भी पाबंदी लगा दी है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 17 Apr 2020 08:51 AM (IST)Updated: Fri, 17 Apr 2020 05:32 PM (IST)
Coronavirus Lockdown 2.0: जब महिलाओं ने भांजी लाठियां, शराबियों ने भी बना ली शारीरिक दूरी
Coronavirus Lockdown 2.0: जब महिलाओं ने भांजी लाठियां, शराबियों ने भी बना ली शारीरिक दूरी

रांची, जेएनएन। Jharkhand Coronavirus Lockdown 2.0 कोरोना को मात देने के लिए रांची स्थित बेड़ो प्रखंड के तुको गांव की महिलाओं ने जंग छेड़ रखी है। लॉकडाउन के नियमों का गांव वालों द्वारा नहीं मानने पर महिलाएं लाठी-डंडा लेकर निकल पड़ती हैं और इसका उल्लंघन करने वालों को अपना चंडी रूप दिखाती हैं। मजाल है कि कोई बाहरी गांव में प्रवेश कर जाए। प्रखंड प्रशासन के पास लगातार शिकायतें जा रही थीं कि तुको गांव में लगने वाले बाजार में शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। इसके बाद तुको गांव की महिलाओं ने खुद अपने हाथ में कमान संभाली और लाठी डंडा लेकर बाजार बंद कराया। साथ ही शराब बेचने पर भी पाबंदी लगा दी है। हाथों में लाठी लिए महिलाओं का खौफ इस कदर है कि देसी शराब के मतवाले अब यहां फटकते नहीं। सब घरों में कैद हैं, लॉकडाउन का पालन कर रहे।

loksabha election banner

मास्क पहनना सभी के लिए अनिवार्य

महिलाएं अपने परिजनों को बगैर मास्क लगाए घरों से बाहर निकलने नहीं देती हैं। बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। मास्क की कमी और उसकी महंगाई की बात आई तो यहां की महिलाएं खुद ही मास्क बनाने भी लगीं। तुको गांव की मां दुर्गा महिला मंडल की देवी देवी, रेशमी देवी, शांति देवी, रीता देवी, कस्तूरी देवी, रिंकी देवी सहित कई महिलाएं मास्क बनाने में जुटी हैं। ये मास्क ग्रामीणों को उपलब्ध करा दिए गए हैं ताकि उन्हें अब बहाना बनाने का कोई मौका न मिले।

घरों की सफाई पर विशेष ध्यान

गांव की महिलाओं का घरों की साफ.-सफाई पर भी विशेष ध्यान है। महिलाओं का कहना है कि साफ सफाई, शारीरिक दूरी पालन करने का संदेश प्रधानमंत्री मोदी जी ने दिया है, हर शख्स को इसका पालन करना चाहिए। जो ऐसा नहीं करते हैं वह खुद के साथ अपने परिवार और समाज को मुश्किल में डालते हैं। हर गांव और शहर के हर मुहल्ले को अपने आसपास निगरानी करनी चाहिए कि नियमों का पालन हो रहा है नहीं। इसी तरह से हम कोरोना को हरा सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.