Move to Jagran APP

Coronavirus Update: झारखंड में ढाई गुना रफ्तार से बढ़ रहा कोरोना, 24 में से 10 जिलों में पहुंचा; अबतक 92

Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले आठ दिनों में यहां कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर दोगुनी से भी अधिक हो गई।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 27 Apr 2020 06:36 AM (IST)Updated: Mon, 27 Apr 2020 06:54 PM (IST)
Coronavirus Update: झारखंड में ढाई गुना रफ्तार से बढ़ रहा कोरोना, 24 में से 10 जिलों में पहुंचा; अबतक 92
Coronavirus Update: झारखंड में ढाई गुना रफ्तार से बढ़ रहा कोरोना, 24 में से 10 जिलों में पहुंचा; अबतक 92

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus News Update  झारखंड में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्थिति यह है कि पिछले आठ दिनों में यहां कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर दोगुनी से भी अधिक हो गई। कुल 24 जिलों में से अबतक 10 जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की जा चुकी है। इस तरह, झारखंड में कोरोना के संक्रमण की दर राष्ट्रीय दर से अधिक है। पूरे देश में 10 दिनों में मरीज दोगुने हो रहे हैं। झारखंड में 18 अप्रैल को कोरोना मरीजों की संख्या महज 35 थी।

loksabha election banner

वहीं 26 अप्रैल को यह संख्या बढ़कर 83 हो गई। इस संक्रमण को बढ़ाने में राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी क्षेत्र का सबसे बड़ा योगदान रहा है। हिंदपीढ़ी में एक सप्ताह में मरीजों की संख्या बढ़कर दोगुनी से भी अधिक हो गई। इस क्षेत्र में 18 अप्रैल को महज 17 मरीज थे। 26 अप्रैल को यहां बढ़कर मरीजों की संख्या 45 हो गई। इतना ही नहीं, पलामू के तीन, सिमडेगा के दो और रांची जिले के तीन अन्य मरीजों में भी संक्रमण हिंदपीढ़ी कनेक्‍शन के चलते ही हुआ। कई लोगों की लापरवाही का भी खामियाजा दूसरे लोगों को उठाना पड़ रहा है।

कोरोना से जंग

  1. झारखंड में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर राष्ट्रीय औसत से कम
  2. लगभग 20 फीसद लोग हो रहे कोरोना से मुक्त, 4 फीसद की मौत
  3. बिहार, ओडिशा और छत्तीसगढ़ का आंकड़ा झारखंड से बेहतर
  4. रांची के हिंदपीढ़ी में ही मिल रहे सबसे अधिक मरीज

झारखंड में देर से स्‍वस्‍थ हो रहे कोरोना संक्रमित मरीज

दूसरी ओर कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर राष्ट्रीय औसत से थोड़ा कम है। वहीं, इससे जान गंवाने वालों की दर राष्ट्रीय दर से अधिक है। संतोषजनक बात यह है कि झारखंड इसमें कई वैसे बड़े राज्यों से बेहतर स्थिति में है, जो स्वास्थ्य सुविधाओं में झारखंड से काफी आगे हैं। झारखंड में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर लगभग 20 फीसद है, जबकि पूरे भारत की बात करें तो लगभग 22 फीसद मरीज कोरोना को मात दे रहे हैं।

83 कोरोना संक्रमितों में 16 स्‍वस्‍थ

बता दें कि राज्य में अबतक मिले कुल 83 मरीजों में 16 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। वहीं, इससे होने वाली मृत्यु की बात करें, तो झारखंड में इसकी दर लगभग 4 फीसद है। राष्ट्रीय स्तर पर यह दर लगभग 3.40 है। झारखंड में अबतक तीन लोगों की मौत इससे हुई है। पड़ोसी राज्यों की तुलना करें, तो छत्तीसगढ़, बिहार और ओडिशा झारखंड से बेहतर स्थिति में है। छत्तीसगढ़ में तो अभी तक एक भी मौत इस वायरस से नहीं हुई है। वहीं, ओडिशा में महज एक मौत हुई है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर की बात करें, तो झारखंड इस मानक में पिछड़े राज्यों में पांचवें स्थान पर है। गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र से ही झारखंड बेहतर स्थिति में है।

स्वस्थ (कोरोना से मुक्त) होने वाले मरीज

  1. रांची : 07
  2. बोकारो : 04
  3. धनबाद : 02
  4. हजारीबाग : 02
  5. सिमडेगा : 01

यहां कोरोना से इतनी मौत

  1. रांची : 02
  2. बोकारो : 01

पड़ोसी राज्यों की स्थिति

राज्य - स्वस्थ होने की दर  - कोरोना से मृत्यु दर

  1. छत्तीसगढ़ - 77.77 - 00
  2. ओडिशा - 35.00 - 1.06
  3. बिहार - 30.00 - 1.30
  4. बंगाल - 18.00 - 3.15
  5. उत्तर प्रदेश - 15.23 - 1.54
  6. झारखंड  -  20.00   - 04 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.