Move to Jagran APP

Good News: भाग चला कोरोना, झारखंड में तेजी से सुधर रहे हालात, अब सिर्फ 1% संक्रमण दर

Good News झारखंड में दो माह बाद कोरोना के संक्रमण की दर एक फीसद तक पहुंची है। शुक्रवार को यहां हुई कोरोना जांच में यह दर महज 1.2 प्रतिशत रही जो उत्तर प्रदेश की संक्रमण दर के बाद सबसे कम है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 29 May 2021 07:46 PM (IST)Updated: Sun, 30 May 2021 07:04 AM (IST)
Good News: भाग चला कोरोना, झारखंड में तेजी से सुधर रहे हालात, अब सिर्फ 1% संक्रमण दर
Good News: झारखंड में दो माह बाद एक प्रतिशत के स्तर पर पहुंची संक्रमण दर।

रांची, राज्य ब्यूरो। Good News झारखंड में कोरोना का संक्रमण जिस तरह तेजी से बढ़ा था, उसी तेजी से इसमें कमी भी आई है। अब झारखंड में दो माह बाद कोरोना के संक्रमण की दर एक फीसद तक पहुंची है। शुक्रवार को यहां हुई कोरोना जांच में यह दर महज 1.2 प्रतिशत रही, जो उत्तर प्रदेश की संक्रमण दर के बाद सबसे कम है। झारखंड में शुक्रवार को हुई जांच में संक्रमण दर 1.2 फीसद रही। पहली बार यह दर घटकर दो प्रतिशत से नीचे आई। इसी दिन देश के अन्य राज्यों में हुई जांच में सिर्फ चार राज्याें में संक्रमण दर दो प्रतिशत से कम रही। इनमें उत्तर प्रदेश, झारखंड, दिल्ली तथा बिहार शामिल हैं। इस दिन लगभग एक दर्जन राज्यों में यह दर 11 प्रतिशत से अधिक रही। वहीं, पांच राज्यों में यह दर पांच से 10 प्रतिशत के बीच तथा चार राज्यों में दो से चार प्रतिशत रही।

loksabha election banner

इन राज्यों में 11 प्रतिशत से अधिक संक्रमण दर

सिक्किम : 29.5, गोवा : 21.7, पश्चिमी बंगाल : 20.6 तमिलनाडु : 17.7, आंध्र प्रदेश : 17.1, मणिपुर : 17.0 ओडिशा : 16.5, केरल : 16.2, कनार्टक : 16.2, नगालैंड : 15.1, हिमाचल प्रदेश : 11.4

इन राज्यों में पांच से दस प्रतिशत संक्रमण दर

महाराष्ट्र : 7.9, मेघालय : 7.1, त्रिपुरा : 7.0, राजस्थान : 5.7, उत्तराखंड : 5.2

इन राज्यों में दो से चार प्रतिशत संक्रमण दर

हरियाणा : 4.3, तेलंगाना : 3.6, मध्य प्रदेश : 2.6, गुजरात : 2.4,

इन राज्यों में दो प्रतिशत से कम संक्रमण दर

बिहार : 1.9, दिल्ली : 1.6, झारखंड : 1.2, उत्तर प्रदेश : 0.6

फैक्ट फाइल

  • - झारखंड में एक्टिव केस की संख्या 11,783 (28 मई तक) है। इनमें 2,941 (24.96 प्रतिशत) लक्षण वाले तथा 8,842 (75.04 प्रतिशत) बिना लक्षण वाले मरीज हैं।
  • - राज्य में महज एक जिला रांची है जहां एक हजार से अधिक एक्टिव केस हैं। बाकी सभी जिलों में इससे कम एक्टिव केस हैं।
  • - कोरोना के मामले की औसत वृद्धि दर देश की दर से आधी है। झारखंड में यह दर 0.27 प्रतिशत ही है, जबकि देश में यह दर 0.54 फीसद है।
  • - झारखंड के कोरोना के मामले दोगुना हाेने में 254 दिन लगे हैं, जबकि देश में 128 दिन में मामले दोगुना हो रहे हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.