Coronavirus Update: झारखंड में बुजुर्गों को कम, युवाओं को ज्यादा हुआ कोरोना; 59 मरीजों में 41 नौजवान
Coronavirus Cases in Jharkhand राज्य में कोरोना से मरने वाले 50 वर्ष से ऊपर आयुवर्ग के हैं। सबसे अधिक 21 संक्रमित 31 से 50 वर्ष के हैं। जबकि 18 मरीज 11 से 30 साल आयु वर्ग के हैं।
रांची, राज्य ब्यूरो। Coronavirus Cases in Jharkhand News Update झारखंड में कोरोना का सबसे अधिक संक्रमण किशोरों और युवाओं में हो रहा है। यहां कोरोना के मिले अबतक के मरीजों में सबसे अधिक मरीज 31 से 50 वर्ष आयु वर्ग के हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कुल 53 मरीजों में 21 मरीज इस आयु वर्ग के हैं। यह संख्या कुल मरीजों का 39 फीसद है। इनमें 20 पुरुष तथा एक महिला है। इसके बाद सबसे अधिक मरीज 11 से 30 वर्ष आयु वर्ग के हैं। इनमें 13 पुरुष तथा पांच महिला हैं।
कुल मरीजों में पुरुष और महिलाओं में संक्रमण की बात करें, तो कुल 53 मरीजों में 43 मरीज पुरुष तथा 10 महिला हैं। इस खतरनाक वायरस से मरने वालों की बात करें, तो ऐसे सभी मरीज 50 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। इसका कारण यह है कि अधिक उम्र होने पर शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता घटने लगती है, जिससे वायरस अधिक खतरनाक हो जाता है। राज्य में जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमें हिंदपीढ़ी के दोनों मरीज 51 से 70 वर्ष के थे, जबकि गोमिया का एक मरीज 70 वर्ष से अधिक उम्र का था।
दो मरीज 10 वर्ष से कम उम्र के
कुल मरीजों में दो मरीज दस वर्ष से कम उम्र के हैं। अच्छी बात यह है कि इसमें एक स्वस्थ हो चुका है।
इतने मरीज इस आयु वर्ग के
आयु वर्ग - पुरुष - महिला - कुल
- 10 वर्ष से कम - 01 - 01 - 02
- 11-30 वर्ष - 13 - 05 - 18
- 31-50 वर्ष - 20 - 01 - 21
- 51-70 वर्ष - 06 - 03 - 09
- 70 वर्ष से अधिक - 03 - 00 - 03
संक्रमण मुक्त होने वाले इतने इस आयु वर्ग के
आयु वर्ग - पुरुष - महिला - कुल
- 10 वर्ष से कम - 01 - 00 - 01
- 11-30 वर्ष - 02 - 01 - 03
- 31-50 वर्ष - 02 - 00 - 02
- 51-70 वर्ष - 02 - 00 - 02
- 70 वर्ष से अधिक - 00 - 00 - 00
मरने वाले इतने इस आयुवर्ग के
आयु वर्ग - पुरुष - महिला - कुल
- 10 वर्ष से कम - 00 - 00 - 00
- 11-30 वर्ष - 00 - 00 - 00
- 31-50 वर्ष - 00 - 00 - 00
- 51-70 वर्ष - 01 - 01 - 02
- 70 वर्ष से अधिक - 01 - 00 - 01
(नोट : इन आंकड़ों में बरियातू निवासी पूर्व डीडीसी शामिल नहीं हैं, जिनकी मृत्यु गुरुग्राम के एक अस्पताल में हो गई थी।)