Move to Jagran APP

Coronavirus Alert! झारखंड में हाहाकार, एक ही दिन में 10 मौत, 1086 कोरोना पॉजिटिव; जानें ताजा हाल

Coronavirus Alert! झारखंड में कोरोना वायरस से हाहाकार मच गया है। शासन-प्रशासन में नीचे से ऊपर तक खलबली मच गई है। सोमवार को राज्‍य में एक साथ एक ही दिन में 1086 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है। रांची में आज 569 नए मामले सामने आए हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 05 Apr 2021 10:55 PM (IST)Updated: Tue, 06 Apr 2021 07:01 PM (IST)
Coronavirus Alert! झारखंड में हाहाकार, एक ही दिन में 10 मौत, 1086 कोरोना पॉजिटिव; जानें ताजा हाल
Coronavirus Alert! झारखंड में सोमवार को एक ही दिन में 1086 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Coronavirus Alert! राज्य में कोरोना का संक्रमण लगातार खतरनाक ढंग से बढ़ रहा है। एक दिन पूर्व 788 नए कोरोना मरीज मिलने के बाद सोमवार को यहां 1,086 नए मरीज मिले। राज्य में 184 दिनों बाद एक हजार से अधिक नए मरीज मिले हैं। इससे पहले एक अक्टूबर को यहां 1,013 मरीज मिले थे। इधर, रांची में प्रतिदिन मिलनेवाले मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। सोमवार को भी राज्य में मिले मरीजों से आधे से अधिक कुल 569 मरीज सिर्फ रांची में मिले। अन्य जिलों की बात करें तो पूर्वी सिंहभूम में 99 तथा बोकारो में 52 नए मरीज मिले। सरायकेला खरसावां को छोड़कर अन्य सभी जिलों में कमोबेश मरीज मिले हैं।

loksabha election banner

24 घंटे में झारखंड में मिले 1,086 नए कोरोना मरीज, 10 की मौत

राज्य में कोरोना से होनेवाली मौत भी लगातार बढ़ रही है। सोमवार को पूरे राज्य में दस मरीजों की मौत हो गई। इनमें रांची के तीन, पूर्वी सिंहभूम के दो तथा बोकारो, धनबाद, लोहरदगा , साहिबगंज तथा सिमडेगा के एक-एक मरीज शामिल हैं। जिन लोगों की मौत हुई है उनमें कला संस्कृति विभाग के सहायक निदेशक विजय पासवान तथा लोहरदगा के सहायक खनन पदाधिकारी भोला हरिजन भी शामिल हैं। बताया जाता है कि विजय पासवान की मौत इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में हुई जबकि भोला हरिजन की मौत रांची के एक निजी अस्पताल में हो गई। राहत की बात यह है कि राज्य में 438 मरीज स्वस्थ भी हुए।

सोमवार को रांची में मिले 569 नए मरीज, तीन की मौत

 झारखंड में कोरोना वायरस से हाहाकार मच गया है। शासन-प्रशासन में नीचे से ऊपर तक खलबली मच गई है। सोमवार को राज्‍य में एक साथ एक ही दिन में 1086 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है। रांची में आज 569 नए मामले सामने आए हैं। झारखंड में सोमवार को 1086 नए कोरोना मरीज म‍िले। दस मरीजों की मौत हो गई। झारखंड में एक अक्‍टूबर 2020 के बाद सोमवार को एक हजार से अधि‍क मरीज म‍िले हैं। एक अक्‍टूबर को राज्‍य में 1013 नए संक्रम‍ित म‍िले थे। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर अब 5,882 हो गए हैं। इनमें 3,264 मरीज सिर्फ रांची में हैं। बता दें कि फरवरी के पहले सप्ताह में राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 428 हो गए थे।

किस जिले में मिले कितने संक्रमित

  1. बोकारो : 52
  2. चतरा : 03
  3. देवघर : 26
  4. धनबाद : 24
  5. दुमका : 56
  6. पूर्वी सिंहभूम : 99
  7. गढ़वा : 09
  8. गिरिडीह : 08
  9. गोड्डा : 06
  10. गुमला : 23
  11. हजारीबाग : 13
  12. जामताड़ा : 22
  13. खूंटी : 08
  14. कोडरमा : 20
  15. लातेहार : 20
  16. लोहरदगा : 15
  17. पाकुड़ : 18
  18. पलामू : 02
  19. रामगढ़ : 35
  20. रांची : 569
  21. साहिबगंज : 30
  22. सरायकेला : 00
  23. सिमडेगा : 11
  24. पश्चिमी सिंहभूम : 17

ऐसे बढ़ रहा संक्रमण

दिन - रांची - झारखंड

  • 31 मार्च 351 693
  • 1 अप्रैल 369 690
  • 2 अप्रैल 368 694
  • 3 अप्रैल 472 873
  • 4 अप्रैल 446, 788
  • 5 अप्रैल  569  1,086

ऐसे बढ़ रही मौत की संख्या

दिन -   मौत  (झारखंड)  

  • 1 अप्रैल  : 01
  • 2 अप्रैल : 01
  • 3 अप्रैल  : 07
  • 4 अप्रैल : 08
  • 5 अप्रैल : 10

सदर अस्पताल में तीन सौ बेड चालू कराने के मामले में आज हाई कोर्ट में सुनवाई

झारखंड हाई कोर्ट में 500 बेड के रांची सदर अस्पताल को ऑपरेशनल करने को लेकर दाखिल अवमानना याचिका पर आज सुनवाई होगी। इस मामले में मंगलवार को राज्य के मुख्य सचिव ऑनलाइन कोर्ट में हाजिर रहेंगे। पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने मुख्य सचिव से पूछा था कि आप किस तरह से इस मामले की मॉनीटरिंग कर रहे हैं कि 300 बेड को चालू करने में देरी हो रही है। पूर्व में इससे संबंधित जनहित याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान अदालत ने समय-समय पर इस मामले को मुख्य सचिव को मॉनिटर करने का निर्देश दिया था।

उसी दौरान सरकार की ओर से कहा गया था कि रांची सदर अस्पताल के 200 बेड को सभी सुविधाओं के साथ जुलाई 2017 के अंत तक चालू कर दिया जाएगा।बाकी 300 बेड को सभी सुविधाओं के साथ दिसंबर 2018 के अंत तक ऑपरेशनल बनाया जाएगा। लेकिन अभी मात्र 200 बेड को ही ऑपरेशनल किया गया है। बाकी 300 बेड को अभी भी चालू नहीं किया जा सका है। बता दें कि प्रार्थी ज्योति शर्मा ने रांची सदर अस्पताल में तीन सौ बेड चालू नहीं होने पर हाई कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.