Corona Update Jharkhand: झारखंड में आज कोरोना के 827 नए मरीज मिले, 24 घंटे के भीतर दस लोगों की गई जान Jharkhand News
राज्य में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार का भी राज्य में 827 नए मरीजों की पहचान हुई। 24 घंटे के भीतर दस मरीजों की मौत भी हो गई।
रांची (राज्य ब्यूरो ) । राज्य में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार का भी राज्य में 827 नए मरीजों की पहचान हुई। 24 घंटे के भीतर दस मरीजों की मौत भी हो गई। राहत की बात यह है कि इस बीच 734 मरीज स्वस्थ भी हुए। सोमवार को जमशेदपुर के टीएमच में इलाजरत छह मरीजों की मौत हो गई। इसी तरह, दुमका में दो तथा कोडरमा और धनबाद के एक-एक मरीज की भी मौत हो गई।
कहां कितने मरीज मिले
सोमवार को बोकारो में 32, चतरा में पांच, देवघर में आठ, धनबाद में 73,पूर्वी सिंहभूम में 160, गढ़वा में दस , गिरिडीह में 73, गोड्डा में पांच, गुमला में 11, हजारीबाग में 29, जामताड़ा में 16, खूंटी में 21, कोडरमा में 55, लातेहार में तीन, पाकुड़ में छह, पलामू में 16, रामगढ़ में 39, रांची में 129, साहिबगंज में 23, सरायकेला में 16, सिमडेगा में तथा पश्चिमी सिंहभूम में 12नए मरीज मिले।
कहां कितने स्वस्थ हुए
सोमवार को बोकारो में 59, देवघर में 61, धनबाद में 71, दुमका में एक, पूर्वी सिंहभूम में छह, गढ़वा में दस, गिरिडीह में 101, गोड्डा में छह, गुमला में पांच, हजारीबाग में 38, खूंटी में सात, कोडरमा में 17, लातेहार में 72, पाकुड़ में 12, पलामू में 68, रामगढ़ में 17, रांची में 82, साहिबगंज में 23, सरायकेला में 40, सिमडेगा में 36 तथा पश्चिमी सिंहभूम में 12 मरीज स्वस्थ हुए।