Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में 25 लाख लोगों की हो चुकी कोरोना जांच, यूपी, बंगाल सहित कई राज्यों से जांच के मामले में आगे
झारखंड में कोरोना जांच का आंकड़ा अब 25 लाख से पार कर गया है। यहां अबतक 2506663 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। राज्य में एक सितंबर तक दस लाख की आबादी पर 25399 लोगों की ही जांच हुई थी। एक माह में यह आंकड़ा...
रांची (राज्य ब्यूरो) । झारखंड में कोरोना जांच का आंकड़ा अब 25 लाख से पार कर गया है। यहां अबतक 25,06,663 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। राज्य में एक सितंबर तक दस लाख की आबादी पर 25,399 लोगों की ही जांच हुई थी। एक माह में यह आंकड़ा 66 हजार से पार हो गया। दस लाख की आबादी पर कोरोना जांच में झारखंड बड़े राज्यों उत्तर प्रदेश, पश्चिमी बंगाल, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश के अलावा मेघालय, नगालैंड आदि से आगे निकल गया है। राज्य में दस लाख की आबादी पर अबतक कुल 66,749 लोगों की कोरोना जांच हुई। इतनी ही आबादी पर 2,398 लोग पॉजिटिव पाए गए।
हाल के दिनों में कोरोना जांच के कई विशेष अभियान चलाने तथा प्रतिदिन कोरोना जांच की रफ्तार बढ़ने से जांच में झारखंड कई राज्यों से आगे निकला। जांच की रफ्तार बढ़ने से समय पर कोरोना मरीजों की पहचान हो सकी जिससे मरीज तेजी से रिकवर हुए। वर्तमान स्थिति यह है कि कुल मरीजों में 88 फीसद मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। यहां 12 फीसद से भी कम मरीज अभी भी पॉजिटिव हैं। इसमें भी लगातार कमी आ रही है। स्थिति यह है कि सक्रिय मरीजों का आंकड़ा अब दस हजार से नीचे आ गया है। एक समय ऐसे मरीजों की संख्या राज्य में 15 हजार से अधिक हो गई थी।
फैक्ट फाइल
अबतक कुल सैंपल लिए गए : 25,13,458
कुल सैंपल की हुई जांच : 25,06,663
निगेटिव रिपोर्ट : 24,16,961
पॉजिटिव रिपोर्ट : 89,702
दस लाख की आबादी पर कहां कितनी जांच
राज्य - 12 अगस्त - एक सितंबर - 7 अक्टूबर झारखंड 10,582 25,399 66,749
महाराष्ट्र 23,260 34,482 59,959
तमिलनाडु 44,395 64,579 1,05,120
आंध्र प्रदेश 49,647 72,437 1,20,315
कर्नाटक 29,946 45,282 83,958
दिल्ली 61,767 81,138 1,72,730
उत्तर प्रदेश 14,732 25,676 49,820
प. बंगाल 11,062 19,930 36,356
बिहार 9,878 27,633 66,897
तेलंगाना 17,273 38,254 89,910
गुजरात 15,586 35,473 70,743
असम 41,720 67,066 1,09,033
राजस्थान 23,103 30,329 42,291
ओडिशा 15,852 42,129 81,738
हरियाणा 26,197 40,903 73,372
मध्य प्रदेश 11,323 17,004 27,843
केरल 29,250 48,314 95,095
जम्मू कश्मीर 55,912 74,140 1,33,438
पंजाब 23,354 36,266 67,850
छत्तीसगढ़ 13,537 20,768 43,124
उत्तराखंड 20,251 36,258 69,730
गोवा 99,864 1,31,642 1,72,700
त्रिपुरा 51,384 68,687 1,01,374
हिमाचल प्रदेश 23,129 29,672 43,061
नगालैंड 21,864 28,622 38,865
अरुणाचल प्रदेश 74,926 1,13,327 1,76,775
मणिपुर 33,600 50,950 83,704
मेघालय - 28,063 51,141
सिक्किम - 62,587 78,299
मिजोरम - 34,969 71,159