Move to Jagran APP

Jharkhand: कोरोना का असर, अब आधे यात्री ही कर रहे हवाई सफर

राजधानी समेत देश में कोरोना के प्रकोप के बढ़ने का असर हवाई यात्रा पर देखा जा रहा है। राजधानी के रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या घट गई है। पहले जहां 6000 से लेकर 7000 तक यात्रियों का आवागमन होता था। अब यह संख्या आधी रह गई।

By Vikram GiriEdited By: Published: Sat, 17 Apr 2021 11:49 AM (IST)Updated: Sat, 17 Apr 2021 11:49 AM (IST)
Jharkhand: कोरोना का असर, अब आधे यात्री ही कर रहे हवाई सफर
Jharkhand: कोरोना का असर, अब आधे यात्री ही कर रहे हवाई सफर। जागरण

रांची, जासं । राजधानी समेत देश में कोरोना के प्रकोप के बढ़ने का असर हवाई यात्रा पर देखा जा रहा है। राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या घट गई है। पहले जहां 6000 से लेकर 7000 तक यात्रियों का आवागमन होता था। अब यह संख्या आधी रह गई है। अब साढ़े तीन हजार के आसपास यात्रियों का आवागमन हो रहा है।

loksabha election banner

शुक्रवार को एयरपोर्ट से 3794 यात्रियों का आवागमन हुआ। शुक्रवार को रांची एयरपोर्ट से 19 फ्लाइट उड़ीं। इनमें से 2663 लोग दूसरे शहरों से रांची आए। जबकि रांची से दूसरे शहरों में जाने वाले यात्रियों की संख्या 1131 रही। गुरुवार को राजधानी में 4208 यात्रियों का आवागमन हुआ। इनमें से 2854 यात्री दूसरे शहरों से आए हैं। जबकि 1354 यात्री राजधानी से बाहर गए। एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि पहले राजधानी से जाने वालों की संख्या अधिक होती थी। राजधानी आने वालों की संख्या कम होती थी। लेकिन अब दूसरे शहरों से राजधानी आने वालों की संख्या अधिक हो गई है। यानी राजधानी के जो लोग बाहर हैं। वह अपने घर लौट रहे हैं। जबकि राजधानी से बाहर जाने वालों की संख्या कम हो गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.