Move to Jagran APP

Koderma Corona News: कोडरमा में पहली बार मिले 02 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में अबतक 154; जानें ताजा हाल

Koderma Corona News झारखंड के कोडरमा में आज 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। रांची के रिम्‍स में एक और धनबाद पीएमसीएच ने एक मरीज में कोरोना पॉजिटिव की पहचान की।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 09 May 2020 12:13 AM (IST)Updated: Sat, 09 May 2020 04:35 PM (IST)
Koderma Corona News: कोडरमा में पहली बार मिले 02 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में अबतक 154; जानें ताजा हाल
Koderma Corona News: कोडरमा में पहली बार मिले 02 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में अबतक 154; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Koderma Corona News महानगरों से कोरोना महामारी अब बसों एवं ट्रेनों के जरिए गांवों तक पहुंचने लगा है। शुक्रवार की रात कोडरमा जिले में कोरोना के दो नए संक्रमित मिलने के बाद खलबली मच गई है। जानकारी के अनुसार एक डोमचांच थाना क्षेत्र का व दूसरा तिलैया डैम ओपी क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों की ट्रेवल हिस्ट्री बाहर की है। तिलैया डैम निवासी कोरोना पॉजीटिव सूरत से आ रहा था।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार वह घर नहीं जा पाया था। उसे चंदवारा चेकनाका से सीधे स्क्रीनिंग के बाद डोमचांच आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया था। वहीं डोमचांच निवासी कोरोना संक्रमित के बारे में बताया जा रहा है कि वह वाराणसी से किसी वाहन में चढ़कर पहुंचा था।

दोनों की रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन ने संबंधित इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है। वहीं दोनों मरीजों को होली फैमिली के कोविड 19 अस्पताल में रात में ही शिफ्ट कर दिया गया है। डोमचांच स्थित आइसोलेशन वार्ड में वर्तमान में उक्त दोनों संक्रमितों के अलावा करीब 85 कोरोना संदिग्ध रह रहे थे। ऐसे में माना जा रहा है कि कई संदिग्धों का सैंपल फिर से लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।

सनद हो कि इससे पूर्व भी कोडरमा जिले के मरकचो प्रखंड से सटे गिरिडीह जिला के राजधनवार प्रखंड का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसकी भी ट्रैवल हिस्ट्री मुंबई की थी। हालांकि व कोरोना की जंग जीतकर बाहर निकल चुका है।

झारखंड के कोडरमा में आज 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। रांची के रिम्‍स में एक और धनबाद पीएमसीएच ने एक मरीज में कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई। इसके साथ ही झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 154 पर पहुंच गया है। इससे पहले कोडरमा में एक कोरोना संक्रमित की पहचान हुई थी। लेकिन वह गिरिडीह का रहने वाला था। इधर कोडरमा में 2 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।

इधर शुक्रवार को गढ़वा में भी एक साथ 20 काेरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसके बाद झारखंड में शासन-प्रशासन के स्‍तर पर खलबली मच गई। गढ़वा के‍ सिविल सर्जन के अनुसार सभी 20 कोरोना पॉजिटिव अभी कुछ दिन पहले ही सूरत से लौटे हैं। ये सभी प्रवासी मजदूर हैं। जिनकी कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था। कोरोना की पुष्टि होने के बाद सभी को आइसोलेशन सेंटर में भर्ती करा दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.