Move to Jagran APP

महिला सुरक्षा गार्ड के क्वार्टर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया कब्जे का प्रयास, मामला दर्ज Ramgarh News

MLA Mamta Devi Ramgarh Jharkhand News रामगढ़ के रजरप्पा में विधायक ममता देवी के आवास के नाम पर कब्‍जा करने का प्रयास किया जा रहा था। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर कार्यकर्ता वहां से भाग खड़े हुए। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 10 Jul 2021 11:18 AM (IST)Updated: Sat, 10 Jul 2021 12:03 PM (IST)
महिला सुरक्षा गार्ड के क्वार्टर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया कब्जे का प्रयास, मामला दर्ज Ramgarh News
MLA Mamta Devi, Ramgarh Jharkhand News मौके पर पुलिस के पहुंचने पर कार्यकर्ता वहां से भाग खड़े हुए।

रजरप्पा (रामगढ़), जासं। रामगढ़ जिले के सीसीएल रजरप्पा स्थित आवासीय कॉलोनी के जीएम बंगला के समीप शुक्रवार की रात को सी टाइप के एक क्वार्टर संख्या 3ए-7 में जबरन कब्जा करने को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विधायक ममता देवी का नाम लिख दिया। इस क्वार्टर को पहले से ही होमगॉर्ड की पांच महिला पुलिसकर्मियों को सीसीएल सुरक्षा विभाग ने अस्थायी रूप से आवंटित किया है। घटना उस समय की है, जब होमगॉर्ड के पांचों महिला पुलिसकर्मी सबिता कुमारी, गीता कुमारी, सुनीता कुमारी, जीतन कुमारी, सोनाली कुमारी शाम का खाना बनाने में लगी हुई थी।

loksabha election banner

तभी अचानक दबंगई करते हुए कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता आ धमके और क्वार्टर में रह रहे होमगॉर्ड के पांच महिला पुलिसकर्मियों को क्वार्टर खाली करने की धमकी देने लगे। सभी महिला पुलिसकर्मी चाईबासा के रहने वाले है। होमगार्ड की महिलाओं ने बताया कि हम लोग क्वार्टर के अंदर ही थे और अचानक 5-6 की संख्या में जबरन क्वार्टर घुस गए और बोलने लगे यह विधायक का क्वार्टर है।  यहां से निकल जाइए। देखते ही देखते दर्जनों लोग यहां आ पहुचे। उसके बाद जबरन एक चौकी घुसा दिए और एक रूम में अवैध रूप से ताला मार दिए।

यह जानकारी तुरंत ही सीसीएल के सुरक्षा इंचार्ज रामचंद्र पासवान दी गयी। विवाद बढ़ता देखकर सुरक्षा इंचार्ज ने रजरप्पा थाना में एक मामला दर्ज करा कर अवैध रूप से कब्जा कर रहे सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के विरोध एक मामला दर्ज किया है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुचे चितरपुर बीडीओ उदय कुमार, सीओ तृप्ति विजय कुजूर तथा रजरप्पा इंस्पेक्टर थाना प्रभारी विपिन कुमार के हस्तक्षेप के बाद तब कहीं जाकर कांग्रेसी कार्यकर्ता वहां से भागे। उधर अवैध कब्जा करने को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से पूछे जाने पर कहां गया की रामगढ़ विधायक ममता देवी का आवास के लिए यह किया गया है।

विधायक ममता देवी का कहना है कि कब्जा वाली कोई बात नही है, जनता की समस्याओं को सुनने के लिए जनता दरबार लगाना चाहते है इसके लिए एक क्वाटर की जरूरत है। जिसे जनता दरबार के लिए एक स्थानीय कार्यालय होना जरुरी है। क्योंकि हमारा विधानसभा क्षेत्र काफी बड़ा है। यहां के लोगों को गोला जाना पड़ता है साथ ही गोला के लोगों को रामगढ़ जाना पड़ता है। इस वजह से उनकी समस्याओं को सुनने के लिए यहां एक कार्यालय होना चाहिए। जिससे चितरपुर के लोगो की समस्या सुना जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.