Move to Jagran APP

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी आरपीएन पहुंचे रांची, मंत्री आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता से वार्ता

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह बुधवार की रात दो दिवसीय प्रवास पर रांची पहुंचे। यहां उनका भव्‍य स्‍वागत हुआ। रांची आते ही उन्होंने पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं के साथ मुलाकात की। गुरुवार को वह झारखंड प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भाग लेंगे।

By Brajesh MishraEdited By: Published: Wed, 01 Sep 2021 09:54 PM (IST)Updated: Thu, 02 Sep 2021 09:20 AM (IST)
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी आरपीएन पहुंचे रांची, मंत्री आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता से वार्ता
कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता एवं प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह बुधवार को रांची पहुंचे।

रांची,राज्य ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह बुधवार की रात दो दिवसीय प्रवास पर रांची पहुंचे। रांची आते ही उन्होंने कांग्रेस के सीनियर नेताओं के साथ मुलाकात की। गुरुवार को वह झारखंड प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद राज्य में बीस सूत्री कमेटियों को अंतिम रूप देने पर प्रदेश प्रभारी अपनी सहमति प्रदान करेंगे। आरपीएन सिंह के निर्देश पर पहले ही झामुमो और राजद के साथ मिलकर कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने बीस सूत्री और निगरानी कमेटियों के चयन को लेकर फॉर्मूला तय कर लिया है। इस विषय पर मुख्यमंत्री से मिलकर निर्णय लेने की बात पहले ही कही गई थी। इधर, आरपीएन सिंह के पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस कोटे के तीन मंत्री आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता और बड़ी संख्या में पार्टी के नेता एयरपोर्ट पर पहुंचे। कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के नेतृत्व में नगाड़ों से लैस कार्यकर्ताओं ने आरपीएन का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत एयरपोर्ट पर किया। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रासाद, शमशेर आलम, डा. एम. तौसीफ, कुमार राजा, राकेश किरण महतो, रबिंद्र सिंह, राकेश सिन्हा, अमूल्य निरज खलखो, माहिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

लगी है सबकी निगाहें

 बीस सूत्री कमेटियों पर सबकी निगाहें लगी हैं। कांग्रेस की तरफ से इस मामले में खुलकर कुछ नहीं कहा जा रहा है। हालांकि कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं तक के बीच इस मसले को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस मामले में अब तक पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा जा रहा है। माना जा रहा है कि आरपीएन की हेमंत सोरेन के साथ होने वाली बैठक बेहद महत्‍वपूर्ण हो सकती है। वह केंद्रीय नेताओं की अपेक्षाओं के बारे में भी चर्चा करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.