Move to Jagran APP

Janta Curfew: देशहित के समय कांग्रेस की अलग राजनीति, ताली की जगह गाएंगे भजन

पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव के निर्देश पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार के स्तर से कोरोना वायरस को लेकर उठाए गए सभी कदम का पार्टी समर्थन करती है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 22 Mar 2020 03:49 PM (IST)Updated: Sun, 22 Mar 2020 04:00 PM (IST)
Janta Curfew: देशहित के समय कांग्रेस की अलग राजनीति, ताली की जगह गाएंगे भजन
Janta Curfew: देशहित के समय कांग्रेस की अलग राजनीति, ताली की जगह गाएंगे भजन

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर जनता कफ्र्यू के साथ है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव के निर्देश पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार के स्तर से कोरोना वायरस को लेकर उठाए गए सभी कदम का पार्टी समर्थन करती है। हालांकि उन्होंने कहा कि शाम पांच बजे कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता थाली और ताली नहीं बजाएंगे।

loksabha election banner

उन्‍होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में भी लोगों के लिए परिश्रम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों, सफाईकर्मियों, मीडिया और पुलिस के प्रति कृतज्ञता जताने के लिए राष्ट्रगान के साथ-साथ महात्मा गांधी का प्रिय भजन 'रघुपति राघव राजा राम' और 'वैष्णव जन तो तेने कहिए' गाएंगे। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता, प्रखंड अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, विधायक, सांसद और तमाम मोर्चा संगठन के नेता इसमें शामिल होंगे। दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री इस स्थिति में भी इवेंट मैनेजमेंट में लगे दिख रहे हैं। उन्हें पब्लिसिटी छोड़कर गरीबों के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा करनी चाहिए थी।

नहीं आए आरपीएन और पुनिया

इधर, प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेता और झारखंड के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह रविवार को रांची नहीं पहुंचे। वे राज्यसभा में कांग्रेस प्रत्याशी शहजादा अनवर की जीत सुनिश्चित कराने के लिए रांची आने वाले थे। उनके साथ चुनाव को लेकर पार्टी की ओर से पर्यवेक्षक बनाए गए सीनियर नेता पीएल पुनिया भी आने वाले थे।

पुनिया का रांची में शनिवार को ही कार्यक्रम था और वे शनिवार को ही आने वाले थे, लेकिन कुछ कारणों से वे आ नहीं सके। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि दोनों प्रमुख नेताओं का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव व विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के साथ चर्चा का कार्यक्रम है। नेताओं का 26 मार्च तक रांची में रहने का कार्यक्रम था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.