कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को दी श्रद्धांजलि
रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में देश के प्रथम राष्ट्रपति डा
रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने इस दौरान डॉ. राजेंद्र प्रसाद को बहुआयामी और विलक्षण व्यक्तित्व की चर्चा की। कहा वे महान देशभक्त थे और उनमें देश सेवा की भावना कूट-कूट कर भरी हुई थी। डॉ. प्रसाद दो बार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने और इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी को सशक्त किया था। 15 अगस्त 1947 को मिली आजादी के बाद वे विधान निर्माण सभा के अध्यक्ष बने और उन्होंने ही 26 जनवरी 1950 को भारत को एक स्वतंत्र प्रजातंत्र राष्ट्र घोषित किया।
इस अवसर पर प्रदीप तुलस्यान, राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोरनाथ शाहदेव, शमशेर आलम, डॉ. विनोद सिंह, आलोक दुबे, ज्योति सिंह मथारू, कुमार गौरव आदि मौजूद थे।