Move to Jagran APP

Congress Jharkhand: कांग्रेसियों की शिकायत- तवज्जो नहीं देते अधिकारी, रामेश्वर बोले- देना होगा

Congress Jharkhand सत्ता में होने के बावजूद अधिकारियों के स्तर से तवज्जो नहीं दिए जाने की शिकायत कांग्रेस विधायकों से होते हुए संगठन के निचले पायदान तक पहुंच चुकी है। मंगलवार को कांग्रेस जनों ने अपनी पीड़ा से प्रदेश अध्यक्ष व राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव को अवगत कराया।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 05 Jan 2021 10:28 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jan 2021 08:00 AM (IST)
Congress Jharkhand: कांग्रेसियों की शिकायत- तवज्जो नहीं देते अधिकारी, रामेश्वर बोले- देना होगा
Congress Jharkhand: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव।

रांची, राज्य ब्यूरो। Congress Jharkhand सत्ता में होने के बावजूद अधिकारियों के स्तर से तवज्जो नहीं दिए जाने की शिकायत कांग्रेस विधायकों से होते हुए संगठन के निचले पायदान तक पहुंच चुकी है। मंगलवार को तीन प्रमंडलों के 11 जिलों की बैठक में कांग्रेस जनों ने अपनी पीड़ा से प्रदेश अध्यक्ष व राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव को अवगत कराया। मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि आगे से ऐसा नहीं होगा। बैठक में प्रखंडों में रिक्त पड़े अध्यक्ष पदों के लिए नामों की अंतिम सूची को स्वीकृति प्रदान करते हुए अंतिम निर्णय के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह के पास भेज दिया गया है। बैठक के दौरान सदस्यता अभियान को भी सभी जिलों में सघन रूप से चलाने का निर्देश दिया गया। कोरोना संक्रमण के कारण यह अभियान रुक गया था।

loksabha election banner

बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण सदस्यता अभियान को स्थगित करना पड़ा था। अब हम फिर इस वर्ष इसी महीने से संगठन के अभियान को गति प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी जिला अध्यक्षों को अपनी-अपनी टूर डायरी प्रति माह समर्पित करनी होगी। कांग्रेस जनों को अधिकारियों के स्तर से तवज्जो नहीं देने संबंधी एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सब की बात सुननी चाहिए, चाहे वह सत्ता पक्ष के हों या फिर चाहे विपक्ष के। यह भी जनता के प्रतिनिधि हैं। उन्होंने कांग्रेस जनों को उदाहरण दिया कि रामगढ़ में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चार दिन तक अंचल कार्यालय में समस्या को लेकर धरना दिया, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। जनप्रतिनिधियों के अलावा जो संगठन से जुड़े हुए लोग हैं उनकी बात अधिकारियों को सुननी चाहिए।

सदस्यता अभियान प्रभारी आलोक कुमार दूबे ने कहा कि मकर संक्रांति के बाद 14 जनवरी से संगठन के सदस्यता अभियान को गति प्रदान की जाएगी। इसके पूर्व कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में उत्तरी छोटानागपुर एवं दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के जिला रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, गिरिडीह, गुमला, खूंटी, सिमडेगा के जिला अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई। कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, संजय लाल पासवान, मानस सिन्हा, जोनल कोऑर्डिनेटर अशोक चौधरी, रमा खलखो, सुल्तान अहमद, भीम कुमार के अलावा बैठक में जिला अध्यक्षों में बजेंद्र प्रसाद सिंह, विजय खान, अनूप केसरी, रोशन बरुआ, अंबु राय चौधरी, राम कृष्ण चौधरी, सुरेश बैठा, संजय पांडेय, छोटराय किस्कू आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.