Move to Jagran APP

बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले : कांग्रेस

रांची : कांग्रेस ने सरकार पर अपराध नियंत्रण में पूरी तरह विफल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड म

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 May 2018 07:07 AM (IST)Updated: Wed, 09 May 2018 07:07 AM (IST)
बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले : कांग्रेस
बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले : कांग्रेस

रांची : कांग्रेस ने सरकार पर अपराध नियंत्रण में पूरी तरह विफल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में लगातार दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे हैं। दुष्कर्म के बाद हत्या के मामलों का उदाहरण देते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था लेकिन झारखंड में शहर से लेकर गांव तक बेटियां असुरक्षित हैं। सरकारी स्कूल बंद होने से पढ़ाई बाधित है तो दुष्कर्म के मामलों पर नियंत्रण करने में प्रशासन फेल है। कांग्रेस भवन में मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस के बाद कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से भी मिला।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय के नेतृत्व में कांग्रेसी राजभवन पहुंचे थे। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्यपाल द्वारा कानून व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर राज्य के गृह सचिव व डीजीपी द्वारा आवश्यक निर्देश दिए जाने के बावजूद घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था, दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं आदि को लेकर केंद्र को अवगत कराने का अनुरोध भी किया ताकि राज्य में कानून व्यवस्था बहाल हो सके।

राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में पार्टी नेताओं ने कहा है कि हाल के दिनों में राज्य के अंदर पहले दुष्कर्म, फिर जला कर मार देने की घटनाओं में वृद्धि हुई है। ज्ञापन में कई घटनाओं का उल्लेख भी किया गया है। यह भी कहा गया है कि एक जनवरी से अबतक राज्य में लगभग 400 दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। पार्टी ने इन घटनाओं पर राज्य सरकार पर चुप्पी बरतने का भी आरोप लगाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.