Move to Jagran APP

Jan Jagran Abhiyan: कांग्रेस का जनजागरण अभियान... प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने संभाली कमान

Jan Jagran Abhiyan कांग्रेस पार्टी ने आज केंद्र सरकार की असफलताओं को उजागर करने के लिए सात दिवसीय जन जागरण अभियान की शुरुआत की। इस दौरान पार्टी महंगाई बेरोजगारी समेत ज्‍वलंत समस्‍याओं पर अपना विरोध जताएगी। झारखंड में कांग्रेस अध्‍यक्ष राजेश ठाकुर ने अभियान की कमान थामी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 14 Nov 2021 10:41 PM (IST)Updated: Mon, 15 Nov 2021 04:40 AM (IST)
Jan Jagran Abhiyan: कांग्रेस का जनजागरण अभियान... प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने संभाली कमान
Jan Jagran Abhiyan: जनजागरण अभियान की शुरुआत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने की।

रांची, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस ने केंद्र सरकार को महंगाई, बेरोजगारी व जनहित से जुड़े मुद्दों पर घेरने के लिए सात दिवसीय जन जागरण अभियान की शुरुआत रविवार को की। राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम की झारखंड में औपचारिक शुरुआत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने किया। इस दौरान कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, वित्तमंत्री डा. रामेश्वर उरांव, कृषि मंत्री बादल, कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर के अलावा जनजागरण अभियान के प्रदेश नियंत्रण कक्ष के संयोजक पूर्व मंत्री केशव महतो कमलेश ने पार्टी का झंडा दिखाकर जनजागरण रथ को रवाना किया। प्रदेश के सभी जिलों में भी एक सप्ताह तक चलने वाले जनजागरण अभियान कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

loksabha election banner

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के सात वर्षों में अच्छे दिनों के नाम पर कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी का उच्चतम स्तर, घटती नौकरियां, बदहाल व्यापार, अन्नदाताओं को बर्बाद करने के लिए तीन काले कृषि कानून और आत्महत्या का दंश देश का मिला है। 2014 से 2020 तक 9,52,875 लोगों को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा है। सरसों का तेल और रसोई में इस्तेमाल होने वाले अन्य खाद्य तेलों की कीमतें पिछले एक वर्ष में दोगुनी हो गईं हैं।

कार्यक्रम के दौरान विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि अकेले कोविड के समय में 14 करोड़ नौकरियां चली गईं। दैनिक वेतनभोगी वर्ग को 50 प्रतिशत तक की कटौती झेलनी पड़ी है। वित्तमंत्री डा. रामेश्वर उरांव ने कहा कि कांग्रेस यूपीए के 10 साल के शासन काल में 27 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का कार्य किया गया लेकिन पिछले दो वर्षों में मोदी राज में उनमें से 23 करोड़ लोगों को पुनः गरीब बना दिया है। कृषिमंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि भारत मे किसान प्रतिदिन औसत मात्र 27 रुपये कमा रहे हैं जो मनरेगा मजदूरों से भी कम है।

कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, सतीश पॉल मुंजनी, डा.एम तौसीफ, आभा सिन्हा, ईश्वर आनंद, कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो, महानगर अध्यक्ष संजय पांडेय, कांग्रेस के हटिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अजयनाथ शाहदेव, केदार पासवान, सुनील सिंह, गजेंद्र सिंह, बिनय सिन्हा दीपू, कमल ठाकुर, दीपक ओझा, राजीव पांडेय, रिंकू तिवारी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.