Jharkhand Election Results 2019: कांग्रेस-झामुमो हारे जरूर लेकिन वोट शेयर बढ़ा
Jharkhand Election Results 2019. लोकसभा चुनाव में करारी हार के बावजूद कांग्रेस और झामुमो के लिए सबकुछ निराशाजनक नहीं है। इन दोनों पार्टियों के वोट शेयर में वृद्धि हुई है।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 27 May 2019 04:26 PM (IST)Updated: Mon, 27 May 2019 06:22 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Election Results 2019 - रांची, राज्य ब्यूरो। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बावजूद कांग्रेस और झामुमो के लिए सबकुछ निराशाजनक नहीं है। महज दो सीटों पर काबिज होने के बावजूद इन दोनों पार्टियों के वोट शेयर में वृद्धि हुई है। इतना ही नहीं विधानसभावार परिणाम का यदि आकलन करें तो जिन 18 विधानसभा क्षेत्रों में महागठबंधन ने बढ़त बनाई है, उनमें से उसे 17 विधानसभा क्षेत्रों में वर्ष 2014 में हुए विधानसभा चुनाव से अधिक वोट मिले हैं।
सिर्फ चक्रधरपुर में उसे कुछ कम वोट मिले। लेकिन महागठबंधन यहां भाजपा से आगे रहा। कांग्रेस को पिछले लोकसभा चुनावों में 13.48 फीसद वोट मिले थे जबकि इस चुनाव में उसे 15.63 फीसद वोट मिले हैं। सिंहभूम सीट पर जीत हासिल करने के साथ ही उसने खूंटी और लोहरदगा सीट पर भाजपा को कड़ी टक्कर दी। वहीं, झामुमो का वोट शेयर पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले 9.42 फीसद से बढ़कर 11.51 फीसद हो गया है। हां, सीट जरूर दो से घटकर एक हो गई है।
दोनों ही दलों के वोट शेयर में दो फीसद की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, महागठबंधन की अन्य सहयोगी पार्टी झाविमो के वोट शेयर में जबरदस्त गिरावट आई है। इस चुनाव में उसे महज 5.02 फीसद वोट मिले, जबकि पिछले चुनावों में उसे 12.25 फीसद वोट मिले थे। हालांकि, कांग्रेस और झाविमो के मुकाबले भाजपा का वोट शेयर कहीं अधिक बढ़ा है। भाजपा का वोट शेयर 2014 के लोकसभा चुनावों में 40.71 फीसद था, जो इस चुनाव में बढ़कर 51.96 फीसद तक पहुंच गया।
पिछले विधानसभा चुनावों के मुकाबले इस लोकसभा चुनावों में विधानसभावार विपक्ष को मिले वोट
विधानसभा क्षेत्र विधानसभा चुनाव 2014 लोकसभा 2019 (विधानसभावार आकलन)
बोरियो भाजपा (57565) झामुमो (76301)
बरहेट झामुमो (62515) झामुमो (62921)
लिट्टीपाड़ा झामुमो (67194) झामुमो (71504)
पाकुड़ कांग्रेस (83338) झामुमो (125966)
महेशपुर झामुमो (51866) झामुमो (89635)
शिकारीपाड़ा झामुमो (61901) झामुमो (70614)
जामताड़ा कांग्रेस (67486) झामुमो (98519)
चाईबासा झामुमो (68801) कांग्रेस (91678)
मझगांव झामुमो (45272) कांग्रेस (88418)
जगन्नाथपुर कांग्रेस (48546) कांग्रेस (57056)
मनोहरपुर झामुमो (57558) कांग्रेस (58264)
तोरपा झामुमो (32003) कांग्रेस (6512)
खूंटी भाजपा (47032) कांग्रेस (72812)
सिमडेगा भाजपा (45343) कांग्रेस (71894)
कोलेबिरा झापा (48978) कांग्रेस (69798)
सिसई भाजपा (44472) कांग्रेस (71978)
गुमला भाजपा (50473) कांग्रेस (69313)
यहां पिछले विधानसभा चुनाव से कम वोट मिले
चक्रधरपुर झामुमो (64396) कांग्रेस (58485)

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें