Move to Jagran APP

झारखंड कांग्रेस में फिर उभरा अंतर्कलह, इरफान अंसारी ने प्रदेश अध्‍यक्ष से की शिकायत

Jharkhand Congress News जामताड़ा से विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ निकम्मे लोग पार्टी संगठन को कमजोर कर रहे हैं। पार्टी के अंदर कुछ नेता बिचौलियों को आगे कर अपनी खामियां छिपाना चाहते हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 06 Dec 2020 02:00 PM (IST)Updated: Sun, 06 Dec 2020 04:29 PM (IST)
झारखंड कांग्रेस में फिर उभरा अंतर्कलह, इरफान अंसारी ने प्रदेश अध्‍यक्ष से की शिकायत
जामताड़ा से विधायक डॉ. इरफान अंसारी। फाइल फोटो

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड कांग्रेस में फिर से अंतर्कलह पैदा हो गया है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डाॅ. इरफान अंसारी शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव से मिले और उनके सामने कुछ नेताओं की शिकायत कर दी है। इरफान ने बताया कि उन्होंने चापलूसी और दलाल के बद पर राजनीति करनेवाले नेताओं को संगठन से हटाने की मांग की है। उन्होंने धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा व गिरिडीह में संगठन स्तर पर बदलाव की मांग भी की।

loksabha election banner

कहा कि पूर्व सांसद फुरकान अंसारी की भूमिका को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पार्टी के लिए दिन रात काम करते हैं और पार्टी के लिए उनके दिल में दर्द है। अगर वो कुछ बोलते हैं तो संगठन के ही कुछ लोग बातों को आलाकमान के समक्ष गलत तरीके से पेश कर देते हैं। यह लोग मेरे आगे ब्रेकर लगाने का काम करते हैं, लेकिन मैं चुप नहीं रहने वाला और अपनी आंखों के सामने गलत होते नहीं देख सकता। पार्टी और संगठन में सही लोगों की भागीदारी दिला कर ही रहूंगा।

इरफान के खिलाफ अल्पसंख्यक कांग्रेस ने खोला मोर्चा

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष व जामताड़ा विधायक डा. इरफान अंसारी के बयानों से आहत होकर उनके खिलाफ अल्पसंख्यक कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शकील अख्तर अंसारी ने विधायक इरफान अंसारी द्वारा गठबंधन सरकार और पार्टी नेतृत्व के खिलाफ की जा रही बयानबाजी को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा है कि विधायक होने के नाते उन्हें अनुशासनहीनता की छूट नहीं दी जा सकती है।

उन्हें जमीनी सच्चाई को समझना चाहिए। उनकी बदौलत पार्टी नहीं चल रही है, बल्कि वे पार्टी की बदौलत आज विधायक बनकर अनर्गल बयानबाजी में व्यस्त है। उन्हें यदि गठबंधन सरकार के काम और नेतृत्व के खिलाफ कोई शिकायत है, तो इसे पार्टी फोरम में रखा जाना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.