श्रम भवन में लगी आग, कंप्यूटर-दस्तावेज जलकर राख Ranchi News
मौके पर श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का मौजूद हैं। अगलगी में नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 28 Jun 2019 11:31 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jun 2019 03:46 PM (IST)
रांची, जासं। राजधानी रांची के डोरंडा इलाके में स्थित श्रम भवन के तीसरे तल्ले में आग लगने से कई कंप्यूटर और सरकारी दस्तावेज जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि आग सुबह छह बजे के करीब शॉर्ट सर्किट से लगी। आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है। मौके पर श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का मौजूद हैं। अगलगी में नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने से कई जरूरी सरकारी दस्तावेज भी जलकर राख हो गए हैं। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां आग को काबू करने में लगी रहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें