Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: झारखंड में अभी और बढ़ेगी ठंड, 24 घंटे में महिला समेत 2 की मौत

Jharkhand Weather Update. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक अब धूप निकलेगी लेकिन तापमान में गिरावट आएगी। आठ जनवरी तक आंशिक रूप से कोहरा रहेगा बादल भी छाए रहेंगे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 05 Jan 2020 09:55 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jan 2020 09:55 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड में अभी और बढ़ेगी ठंड, 24 घंटे में महिला समेत 2 की मौत
Jharkhand Weather Update: झारखंड में अभी और बढ़ेगी ठंड, 24 घंटे में महिला समेत 2 की मौत

रांची, जासं। तीन दिनों तक कोहरे और बारिश के बीच सितम ढाती ठंड शनिवार को धूप खिलने के बाद थोड़ी राहत देती दिखी, लेकिन मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक अभी राजधानी समेत झारखंड के ज्यादातर हिस्सों में ठंड और बढ़ेगी। इस बीत लातेहार व सरायकेला में पिछले 24 घंटे के दौरान एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। शनिवार को हालांकि धूप निकली, लेकिन राज्य के विभिन्न हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे और शाम होते ही हल्की बारिश हुई।

loksabha election banner

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि समुद्रतल से ऊपर 9.5 किमी. क्षेत्र में एक वेस्टरली टर्फ स्थित है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश खरसावां में 16.0 मिमी. दर्ज की गई।

पूरे प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान बोकारो में 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि पांच से सात जनवरी तक रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह में कोहरे की धुंध होगी। वहीं आठ जनवरी को सुबह में कोहरे की धुंध के बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

24 घंटे में बारिश (एमएम में)

लोहरदगा       6.5

तिलैया         4.2

महेशपुर        3.4

कोनेर          2.2

चांडिल        2.0

डालटनगंज    1.6

घाटशिला       1.4

नीमडीह        1.2

जमशेदपुर      1.2

चाईबासा       1.0

हिंदगीर         0.4

तीन दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम

डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि पांच से सात जनवरी तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छा सकता है। बताया कि आगामी 24 घंटे के दौरान रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है।

शनिवार का तापमान (डिसे. में)

शहर     अधिकतम    न्यूनतम

रांची       21.4         12.4

कांके      20.3         13.7

जमशेदपुर  24.9         15.0

डालटनगंज 17.8         15.3


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.