Move to Jagran APP

Happy Eid-ul-Fitr 2019: अल्‍पसंख्‍यकों को लग्‍जरी हज हाउस का तोहफा, देखकर दंग रह जाएंगे आप

CM Raghubar Das ने मंगलवार को रांची में कडरू पूर्वी भारत के सबसे बड़े हज हाउस का उद्घाटन किया। इस मौके पर रांची के सांसद विधायक मेयर और अन्‍य लोग मौज्‍ाूद रहे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 04 Jun 2019 12:51 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jun 2019 07:44 PM (IST)
Happy Eid-ul-Fitr 2019: अल्‍पसंख्‍यकों को लग्‍जरी हज हाउस का तोहफा, देखकर दंग रह जाएंगे आप
Happy Eid-ul-Fitr 2019: अल्‍पसंख्‍यकों को लग्‍जरी हज हाउस का तोहफा, देखकर दंग रह जाएंगे आप

रांची, जेएनएन। झारखंड के अल्‍पसंख्‍यक समुदाय को ईद पर सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। राजधानी रांची के कडरू में नवनिर्मित हज हाउस राज्‍य की मुस्लिम जनता को समर्पित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को इसका उद्घाटन किया। पूरी तरह से वातानुकूलित इस हज हाउस में तमाम तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा सेकुलरिज्म हमारे खून में है। यह किसी को सिखाने की जरूरत नहीं है।

loksabha election banner


उन्होंने कहा कि 70 साल तक सत्ता में रही सरकारों ने अल्पसंख्यकों को डरा कर रखा। वे अल्पसंख्यकों को वोट बैंक समझते हैं और कहते हैं कि अगर बीजेपी की सरकार सत्ता में आई तो उन्हें खा जाएगी। लेकिन केंद्र एवं राज्य की बीजेपी (BJP) सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे पर विश्वास रखती है। उन्होंने अल्पसंख्यकों का आह्वान करते हुए कहा कि वह अपनी सोच में परिवर्तन लाएं और सरकार की योजनाओं में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

उद्घाटन के मौके पर राज्य अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री लुइस मरांडी, मंत्री सीपी सिंह, रांची के सांसद संजय सेठ, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, हज कमेटी के चेयरमैन रिजवान, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष कमाल खान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सोना खान, मोर्चा के प्रभारी काजिम कुरैशी, तारिक इमरान, रांची की मेयर आशा लकड़ा व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय सहित कई लोग उपस्थित रहे। बता दें कि इस हज हाउस का निर्माण 55 करोड़ रुपये से किया गया है। दो साल में यह बनकर तैयार हुआ है। यह पूर्वी भारत का सबसे बड़ा हज हाउस है।

1000 लोग एक साथ पढ़ सकेंगे नमाज
हज हाउस में एक साथ करीब 1000 लोग नमाज पढ़ सकेंगे। इसमें हज यात्रियों को ट्रेनिंग देने से लेकर ठहरने व भोजन की व्यवस्था भी होगी। महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग रहने की व्यवस्था है। हज यात्रियों को छोडऩे के लिए आने वाले लोगों के वाहनों के लिए डबल बेसमेंट पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यहां 76 कार और दो बसें खड़ी की जा सकती हैं। पानी के लिए भी डीप बोरिंग की गई है।
लगे हैं सीसीटीवी कैमरे
हज हाउस में आने वालों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सभी फ्लोर पर एसी और फायर फाइटिंग सिस्टम लगाया गया है। हज हाउस के बाहर से लेकर अंदर तक का हिस्सा सीसीटीवी की निगरानी में होगा। इसके लिए अलग कंट्रोल रूम बनाया गया है, ताकि आने-जाने वालों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
ऐसा है हज हाउस
फर्स्‍ट फ्लोर और ग्राउंड फ्लोर पर नमाज के लिए हॉल बनाया गया है। सेकेंड फ्लोर पर हज हाउस कार्यालय, वीजा रूम, पासपोर्ट रूम, इमाम के लिए दो तथा काजी के लिए तीन कमरे बनाए गए हैं। थर्ड फ्लोर पर ट्रेनिंग रूम, किचन और मेस बना है। पुरुषों के लिए कॉमन हॉल, ट्रेनिंग रूम और दो वीआइपी रूम भी बनाए गए हैं। चौथे फ्लोर पर पुरुषों के लिए कॉमन हॉल होगा। पांचवें फ्लोर पर महिलाओं के लिए कॉमन हॉल है। यहां 150 पुरुषों और 80 महिलाओं के ठहरने की व्यवस्था है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.