झारखंड को उग्रवाद व अपराध मुक्त राज्य बनाएंगेः सीएम
रघुवर दास ने कहा है कि हमें झारखंड को उग्रवाद और अपराध मुक्त राज्य बनाना है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 02:13 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 02:20 PM (IST)
रांची, जेएनएन। सीएम रघुवर दास ने कहा है कि हमें झारखंड को उग्रवाद और अपराध मुक्त राज्य बनाना है। यहां अब केवल 20 फीसद उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र बचा है। हम संकल्प लें कि बचे हुए क्षेत्र को भी जल्द उग्रवाद मुक्त करेंगे।
रघुवर ने ट्वीट में लिखा है कि पूरी दुनिया में साइबर क्राइम एक चुनौती बनती जा रही है। इस चुनौती से हमें मुकाबला करना है। दो-तीन जिलों के चलते हमारे राज्य पर कलंक लग रहा है। इस कलंक को मिटाने के लिए पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस किया जा रहा है। हर जिले में साइबर थाने खोले जा रहे हैं।
इससे पहले सीएम झारखंड पुलिस अलंकरण समारोह में भाग लिया। उन्होंने झारखंड पुलिस के अदम्य साहस को सलाम किया। उनके मुताबिक, झारखंड पुलिस के जिन जवानों ने राज्य की सुरक्षा के लिए बलिदान दिया, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर उन्होंने शहीद जवानों को नमन किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें