Move to Jagran APP

Durga Puja 2019: सीएम समेत कई नेताओं ने दी दशहरा की शुभकामनाएं, झारखंड में हर्षोल्‍लास से मनाया जा रहा दुर्गोत्‍सव

Durga Puja 2019. आमजन दुर्गोत्‍सव की भक्‍ित में लीन हैं। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य की जनता को महानवमी और दशहरे की शुभकामनाएं दी हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 07 Oct 2019 11:19 AM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2019 04:41 PM (IST)
Durga Puja 2019: सीएम समेत कई नेताओं ने दी दशहरा की शुभकामनाएं, झारखंड में हर्षोल्‍लास से मनाया जा रहा दुर्गोत्‍सव
Durga Puja 2019: सीएम समेत कई नेताओं ने दी दशहरा की शुभकामनाएं, झारखंड में हर्षोल्‍लास से मनाया जा रहा दुर्गोत्‍सव

रांची, राज्य ब्यूरो। पूरे झारखंड में दुर्गा पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। आमजन दुर्गोत्‍सव की भक्‍ित में लीन हैं। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य की जनता को महानवमी और दशहरे की शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि मां भगवती आपके और आपके परिवार में सुख, शांति और समृद्धि लाएं। जिस प्रकार भगवान राम ने अन्याय और असत्य रूपी रावण को मारा, उसकी प्रकार आपके जीवन मेंं भी दुख, पीड़ा रूपी रावण का नाश हो, ऐसी ईश्वर से प्रार्थना है। आप सभी अपने परिवार के साथ उमंग से त्योहार मनाएं।

loksabha election banner

चंद्रप्रकाश ने भी दी बधाई

सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने भी शारदीय नवरात्र और विजयादशमी की राज्य के सभी लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा महिला सशक्तिकरण व समाज में महिलाओं का सम्मान बढ़े यह संदेश हमें देती हैं। हम सभी को नारी का सम्मान करने का संकल्प लेना चाहिए। चंद्रप्रकाश ने पर्व-त्योहार में साफ-सफाई के महत्व पर जोर देते हुए इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई।

ग्रामीण विकास मंत्री ने भी दी शुभकामनाएं

ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने झारखंडवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि मां दुर्गे की कृपा झारखंड तथा यहां के निवासियों पर बनी रहे। राज्य प्रगति की राह पर अग्रसर हो और वह विश्व फलक पर अपनी पहचान कायम करे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.