भ्रष्टाचार के दोषी सीधे जाएंगे जेल : मुख्यमंत्री
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ग्रामीण विकास के लिए सरकार द्वारा मुहैया कराई जा रही राशि में किसी
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ग्रामीण विकास के लिए सरकार द्वारा मुहैया कराई जा रही राशि में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों को चेताया है। शनिवार को अनगड़ा प्रखंड के सीताडीह गाव में राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित विभिन्न योजनाओं के शुभारंभ के मौके पर उन्होंने इस बाबत स्पष्ट चेतावनी दी। कहा, विकास एवं कल्याणकारी कार्यो में भ्रष्टाचार का कोई स्थान नहीं है जो लोग भ्रष्टाचार में दोषी जाएंगे वह वह सीधे जेल जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं को हर हाल में गाव, गरीब और किसान तक पहुंचाना हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं को विकसित करना सरकार की प्राथमिकता है। गाव के समग्र विकास के लिए ग्राम विकास समिति का गठन किया जा रहा है। ग्राम विकास समिति हर महीने ग्राम सभा का आयोजन करेगी। गाव के विकास का रोड मैप गाव के ग्रामीण खुद ग्राम सभा में बैठकर तय करेंगे। विकास योजना की पूरी राशि अब सीधे ग्राम विकास समिति को दी जाएगी। कृषि कार्य के लिए किसानों को पाइप लाइन के जरिए जल्द ही पानी की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। दीपावली तक प्रत्येक घर में बिजली पहुंचाई जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्या को सुना। कार्यक्रम को सांसद रामटहल चौधरी, राज्य विकास परिषद के उपाध्यक्ष सुदेश महतो और खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ ने भी संबोधित किया।