Move to Jagran APP

CM हेमंत सोरेन ने मृतकों के परिजनों से की मुलाकात, बोले- दहशत का माहौल बनाने वाले कामयाब नहीं होंगे

Jharkhand. मुख्यमंत्री का सुभाष जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम था लेकिन कार्यक्रम में थोड़ी तब्दीली करते हुए सीएम ने चाईबासा के सोनुवा जाने का प्लान बनाया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 09:18 AM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 04:54 PM (IST)
CM हेमंत सोरेन ने मृतकों के परिजनों से की मुलाकात, बोले- दहशत का माहौल बनाने वाले कामयाब नहीं होंगे
CM हेमंत सोरेन ने मृतकों के परिजनों से की मुलाकात, बोले- दहशत का माहौल बनाने वाले कामयाब नहीं होंगे

रांची, जेएनएन। चाईबासा के सोनुवा में सात ग्रामीणों की हत्या के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वहां पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। सीएम हेमंत ने परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। उन्‍होंने इस दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि दहशत का माहौल बनाने वाले कामयाब नहीं होंगे। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि यह दिल दहला देने वाली घटना है। इस नरसंहार में शामिल किसी को भी किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सीएम ने कहा कि इस तरह की आपराधिक घटना को सरकार संरक्षण नहीं देगी। यह डर और भय का माहौल बनाने का प्रयास हुआ है। लेकिन ऐसे लोगों को सफलता नहीं मिलेगी। लोग निर्भीक होकर रहें। दोबारा ऐसी घटना न हो, इसके लिए प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान उनके साथ विधायक जोबा मांझी भी थीं।

loksabha election banner

इससे पूर्व सीएम रांची से हेलीकॉप्टर से पश्चिमी सिंहभूम गए। आज मुख्यमंत्री का सुभाष जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम था, लेकिन कार्यक्रम में थोड़ी तब्दीली करते हुए मुख्यमंत्री ने चाईबासा के सोनुवा जाने का प्लान बनाया। इधर, राज्‍यपाल द्रौपदी दिल्‍ली दौरे पर थीं। वे सुबह रांची पहुंचीं। उनका भी मुख्‍यमंत्री के साथ चाईबासा जाने का कार्यक्रम था। लेकिन अंतिम समय में उनका कार्यक्रम रद हो गया। राज्‍यपाल के रांची आगमन के बाद मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन उनसे मिलने राजभवन पहुंचे।

सोनुवा में रविवार को पत्थलगड़ी समर्थकों ने सात ग्रामीणों की हत्या कर दी थी। पुलिस को इसकी जानकारी मंगलवार दोपहर बाद पता चली थी। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। सीएम हेमंत सोरेन दिल्ली दौरे पर थे। वे कल बुधवार शाम को रांची लौटे। रांची आने के बाद उन्होंने तत्काल उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। इसमें उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस को कड़ी फटकार लगाई। उधर, सात ग्रामीणों के शव को बुधवार को पुलिस ने बरामद किया था। घटनास्थल घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। इस कारण पुलिस को भी देर से जानकारी मिली।

यह भी पढ़ें: CM हेमंत सोरेन बोले- लक्ष्य से भटक गए हैं थानेदार, जान-माल की सुरक्षा से समझौता नहीं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.