CM हेमंत सोरेन ने राज्य के 33 पुलिस पदाधिकारियों-जवानों को दिया पुलिस वीरता पदक
Independence Day 2021 रांची के मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित विशेष समारोह में रविवार को राज्य के 33 पुलिस पदाधिकारियों-जवानों को मुख्यमंत्री के हाथों वीरता के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है।
रांची, राज्य ब्यूरो । रांची के मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित विशेष समारोह में रविवार को राज्य के 33 पुलिस पदाधिकारियों-जवानों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों वीरता के लिए पुलिस पदक दिया गया। इसके बाद सीएम ने सभी पुलिस पदाधिकारियों-जवानों के साथ फोटो भी खिंचवाई। बता दें कि मुख्यालय के आदेश पर सूची में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी व जवान रांची पहुंचे थे। उन्हें निर्धारित ड्रेस में ससमय मैदान में उपस्थित होने का आदेश दिया गया था।
इन्हें मिला मुख्यमंत्री के हाथों वीरता के लिए पुलिस पदक
- एएसआई अवधेश कुमार झा (चतरा), शहीद हवलदार ओम प्रकाश चौरसिया (चतरा), सिपाही अनुज कुमार सिंह (चतरा), सिपाही जय प्रकाश सिंह (चतरा), सिपाही सचिन्द्र कुमार (चतरा), चालक सिपाही मदन प्रसाद यादव (चतरा), एएसपी अभियान अरुण कुमार सिंह (पलामू), सिपाही रंजीत कुमार (पलामू), सिपाही बलराम दास (पलामू), डीएसपी सह असाल्ट ग्रुप कमांडर धर्मेंद्र कुमार सिंह (झारखंड जगुआर), एसडीपीओ ओम प्रकाश तिवारी (लातेहार), दारोगा आलोक कुमार दुबे (लातेहार), सिपाही प्रमोद यादव (लातेहार), हवलदार मनोज कुमार (झारखंड जगुआर), डीएसपी सह असाल्ट ग्रुप कमांडर ब्रजेश कुमार यादव (झारखंड जगुआर), दारोगा जॉन मुर्मू (सिमडेगा), दारोगा बिहारी मरांडी (झारखंड जगुआर), हवलदार राधे श्याम प्रसाद (झारखंड जगुआर), सिपाही रितुल कुमार (झारखंड जगुआर), सिपाही रिंकू कुमार यादव (झारखंड जगुआर), सिपाही जीवन किस्पोट्टा (झारखंड जगुआर), सिपाही गुण बहादुर थापा (झारखंड जगुआर), इंस्पेक्टर अरुण कुमार (झारखंड जगुआर), दारोगा सनोज कुमार चौधरी (लातेहार), एएसआइ अभिशेष कुमार (झारखंड जगुआर), सिपाही मनीष रजवार (लातेहार), सिपाही अनोज कुमार ओझा (लातेहार), सिपाही नरेश तिग्गा (लातेहार), सिपाही इंद्रजीत तिवारी (झारखंड जगुआर) सिपाही श्याम नंद प्रसाद गुप्ता (झारखंड जगुआर) सिपाही छोटू यादव (झारखंड जगुआर), सिपाही मिथुन कुमार रवि (झारखंड जगुआर), सिपाही मनोज कुमार बाउरी (झारखंड जगुआर)।
सम्मानित पुलिस अधिकारियों ने कहा, करते रहेंगे सेवा
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारियों व जवानों ने कहा कि वह गर्व महसूस कर रहे हैं। आगे भी राज्य व देश की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान सम्मानित होने वाले अधिकारियों व जवानों के परिजन भी मौके पर मौजूद रहे।