Move to Jagran APP

CM हेमंत सोरेन बोले, खिलाड़ियों व खेल को केंद्र में रखकर नीति बनाए विभाग

Jharkhand. स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सीएम आंचल शिशु आश्रम पहुंचे और बच्चों से मुलाकात की।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 05:57 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2020 05:57 PM (IST)
CM हेमंत सोरेन बोले, खिलाड़ियों व खेल को केंद्र में रखकर नीति बनाए विभाग
CM हेमंत सोरेन बोले, खिलाड़ियों व खेल को केंद्र में रखकर नीति बनाए विभाग

रांची, जेएनएन। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि खेल विभाग प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों की पहचान कर उनकी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करे। सीएम ने कहा कि खिलाडिय़ों और खेल को केंद्र में रखकर नीति बनाएं जिससे झारखंड की खेल प्रतिभा विकसित हो सके। वे रविवार को लेक रोड स्थित राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती खिलाड़ी राखी तिर्की एवं मधु तिर्की के घर पहुंचे थे।

loksabha election banner

उन्होंने दोनों खिलाडिय़ों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप आगे और कड़ी मेहनत करें और राज्य व देश के लिए मेडल जीतकर लाएं। उन्होंने राखी तिर्की और मधु तिर्की को भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में राज्य के मेधावी खिलाडिय़ों को सरकार सुविधाएं प्रदान करेगी।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री बड़ा तालाब स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम के बाद लेक रोड पर स्थित आंचल शिशु आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने आश्रम के बच्चों से मिलकर उनकी पढ़ाई-लिखाई और उनकी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। आंचल शिशु आश्रम में मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे खुश नजर आए। बच्चों ने मुख्यमंत्री को स्वागत तिलक लगाया और उनके सम्मान में प्रार्थना गीत भी गाया।

यहां मुख्यमंत्री ने मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द ही सभी अनाथालयों के प्रमुखों के साथ बैठक कर इनके संचालन में आने वाली सभी दिक्कतों की जानकारी ली जाए। कहा कि आश्रमों में रह रहे बच्चों की पढ़ाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। ऐसी बैठकें नियमित अंतराल पर होती रहनी चाहिए। इस दौरान मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल जी तिवारी तथा अन्य अधिकारी साथ थे।

सगी बहने हैं दोनों राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती खिलाड़ी

राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती खिलाड़ी राखी तिर्की एवं मधु तिर्की दोनों सगी बहने हैं। दोनों ने 2015 एवं 2016 में कन्याकुमारी और रांची में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता था। इसके बाद दोनों बहनों का चयन इंडिया कैंप में भी हुआ था। राखी और मधु राज्य की पहली आदिवासी महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता है।

इनके पिता मोहन तिर्की मजदूरी करते हैं। वर्तमान में दोनों बहने प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिता की तैयारी कर रही हैं। साथ ही खेलो इंडिया के तहत कोचिंग के लिए भी चुनी गई हैं। मुख्यमंत्री को अपने घर अचानक देख कर दोनों बहुत उत्साहित नजर आईं। उन्होंने कहा कि यह दूसरा मौका है जब हम दोनों बहनों का हौसला बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं हमारे घर पहुंचे हैं। यह हमारे लिए गर्व का विषय है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.