Move to Jagran APP

MS Dhoni Birthday: धौनी के जन्मदिन पर बधाइयों का तांता, CM हेमंत सोरेन बोले- माही झारखंड की शान

Happy Birthday Dhoni सुबह से ही प्रशंसकों शुभचिंतकों और खेल जगत की हस्तियों समेत अन्य गणमान्य लोगों द्वारा माही को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए अपने ट्वीट में लिखा है कि धौनी झारखंड की शान हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 07 Jul 2021 01:02 PM (IST)Updated: Wed, 07 Jul 2021 05:42 PM (IST)
MS Dhoni Birthday: धौनी के जन्मदिन पर बधाइयों का तांता, CM हेमंत सोरेन बोले- माही झारखंड की शान
Happy Birthday Dhoni मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ महेंद्र सिंह धौनी।

रांची, जासं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। रांची में स्थित उनके निवास स्थान समेत पूरे झारखंड में माही के जन्मदिन को लेकर उत्साह है। हालांकि कोरोना के कारण इस मौके पर कोई समारोह नहीं हो रहा है। सुबह से ही प्रशंसकों, शुभचिंतकों और खेल जगत की हस्तियों समेत अन्य गणमान्य लोगों द्वारा माही को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

loksabha election banner

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए अपने ट्वीट में लिखा है कि झारखंडी सपूत और कैप्टन कूल के नाम से दुनिया भर में मशहूर महेंद्र सिंह धौनी झारखंड सहित पूरे देश के लिए गौरव हैं। धौनी झारखंड की शान हैं। उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हमेशा की तरह ईश्वर से आपकी लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

झारखंड के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने कहा कि झारखंड की आन बान और शान, देश के स्वर्णिम क्रिकेट काल में अर्जुन की भूमिका निभाने वाले, करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत कैप्टन कूल एमएस धौनी को जन्मदिन की ढेरों बधाई और शुभकामनाएं। अर्जुन मुंडा ने ट्वीट कर लिखा कि भारतीय क्रिकेट टीम के श्रेष्ठतम कप्तानों में से एक झारखंड की आन बान और शान महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान से आपके सदैव स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु रहने की कामना करता हूं। झारखंड के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि पद्मश्री, पद्मभूषण तथा राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित तथा भारतीय क्रिकेट को बुलंदियों तक पहुँचाने वाले पूर्व कप्तान एवं झारखंड की शान महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं।

झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज व फिनिशर, पद्म भूषण, पद्मश्री व राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित झारखंड की शान महेंद्र सिंह धौनी जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें। झारखंड के प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तान, #T20 और वनडे स्पर्धा में विश्वकप दिलाने वाले पद्मश्री व पद्मविभूषण से सम्मानित महेंद्र सिंह धौनी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। झारखंड समेत पूरे देश को आप पर गर्व है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.