झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन का फर्जी सचिव पकड़ाया, पुलिस ने हावड़ा से धर दबोचा...
Jharkhand CM Hemant Soren मुख्यमंत्री आवास के दो फोन नंबरों पर एक व्यक्ति ने खुद को मुख्यमंत्री का सचिव बता कर फोन किया और कहा कि उसे मुख्यमंत्री से बात करनी है उसी व्यक्ति ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और मिजोरम के राज्यपाल को भी फोन किया था।
रांची, जासं। Jharkhand CM Hemant Soren झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सचिव बनकर अलग-अलग जगह पर फोन करने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त निकला। रांची पुलिस ने जब फोन करने वाले व्यक्ति को हावड़ा से गिरफ्तार किया तब मालूम चला कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जिसके बाद उसे रांची में रिनपास अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिस व्यक्ति को रिनपास में भर्ती करवाया गया है वह अभिजीत मंडल है वह कोलकाता के हावड़ा का रहने वाला है।
गोंदा में दर्ज हुआ था मामला
दरअसल, कुछ दिन पहले रांची में मुख्यमंत्री आवास के दो फोन नंबरों पर एक व्यक्ति ने खुद को मुख्यमंत्री का सचिव बता कर फोन किया और कहा कि उसे मुख्यमंत्री से बात करनी है, उसी व्यक्ति ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और मिजोरम के राज्यपाल को भी फोन किया था। मामले को लेकर सीएम सिक्योरिटी में तैनात दरोगा मोहम्मद तंजील खान ने गोंदा थाने में अभिजीत मंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। क्योंकि मामला मुख्यमंत्री से जुड़ा था इसलिए इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गोंदा पुलिस टेक्निकल सेल की मदद से फोन करने वाले का लोकेशन निकाल उसे धर दबोचा के लिए हावड़ा पहुंच गई।
हावड़ा से अभिजीत मंडल को पकड़कर रांची में ले आया गया लेकिन बाद में पता चला कि अभिजीत मंडल मानसिक रूप से विक्षिप्त है और कई जगह उसका इलाज भी चल रहा है जानकारी मिलने के बाद उसे रांची रिनपास अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अभिजीत मंडल अक्सर किसी न किसी बड़े राजनेता या फिर व्यक्ति को फोन कर उनसे बात करने की कोशिश करता है इसी कोशिश में उसमें झारखंड के मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और मिजोरम के राज्यपाल से भी बात करने की कोशिश की।