मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बीमार, रद किए कार्यक्रम Ranchi News
Jharkhand. गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यक्रमों में नहीं शामिल हो पाए। उनकी कंधे और रीढ़ की हड्डी में दर्द की पुरानी परेशानी बढ़ गई है।
रांची, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बीमार हैं। उन्हें कंधे में दर्द की शिकायत के बाद आराम करने की सलाह दी गई है। इस वजह से मुख्यमंत्री कार्यालय को गुरुवार को उनका सारा कार्यक्रम रद करना पड़ा। मुख्यमंत्री को धनबाद के दौरे पर रवाना होना था, लेकिन तबीयत नासाज होने के कारण वे वहां नहीं जा पाए। दरअसल पिछले छह दिन से मुख्यमंत्री लगातार यात्राएं कर रहे हैं।
इस दरम्यान उन्हें आराम करने का वक्त नहीं मिला। जिससे उनके कंधे और रीढ़ की हड्डी में दर्द की पुरानी परेशानी बढऩे लगी है। बुधवार को नई दिल्ली से वापस होने के बाद उन्होंने इस बाबत बताया तो डाक्टरों की सलाह ली गई। उन्हें तत्काल आराम करने को कहा गया है। हालांकि राहत होने के बाद वे शुक्रवार को सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। मुख्यमंत्री को इसके अलावा स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी नहीं है।