Move to Jagran APP

Jharkhand: आज से 6 दिनों तक सियासत करेगी झारखंड सरकार... मधुपुर में डेरा जमाएंगे CM हेमंत

Hemant Soren Jharkhand News झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार से मधुपुर में चुनावी अभियान की शुरूआत करेंगे। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य के मुताबिक मधुपुर के पांचों प्रखंडों में उनकी सभाओं का आयोजन किया गया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 03:40 AM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 08:44 AM (IST)
Jharkhand: आज से 6 दिनों तक सियासत करेगी झारखंड सरकार... मधुपुर में डेरा जमाएंगे CM हेमंत
Hemant Soren, Jharkhand News: झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।

रांची, राज्य ब्यूरो। Hemant Soren, Jharkhand News झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार से मधुपुर में चुनावी अभियान की शुरूआत करेंगे। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य के मुताबिक मधुपुर के पांचों प्रखंडों में उनकी सभाओं का आयोजन किया गया है। वे पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति को भी अंतिम रूप देंगे। हेमंत सोरेन 14 अप्रैल को रांची वापस लौट आएंगे। शुक्रवार को मार्गोमुंडा (थाना मैदान) में वे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। शनिवार को लखन गड़िया मैदान, 11 अप्रैल को घासको हटिया और देवीपुर में उनकी सभा होगी। इसके बाद तिलैया मोड़ और मधुपुर, 13 अप्रैल को बाघमारा, बलवा और 14 अप्रैल को कारो स्थित आसनसोल मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया है।

loksabha election banner

कांग्रेस ने झोंकी ताकत, मधुपुर में कैंप कर रहे बड़े नेता

मधुपुर उपचुनाव में कांग्रेस सीधे तौर पर मैदान में तो है नहीं लेकिन बड़ी सहयोगी पार्टी झामुमो के साथ एकता दिखाते हुए पूरी कोर टीम मधुपुर कैंप कर रही है। कांग्रेस का यह मिशन राज्य में मजबूत गठबंधन और बेहतर संदेश देने के लिए भी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में बुधवार-गुरुवार को कई सीनियर नेताओं का जुटान हुआ।

एक दिन पहले ही मंगलवार को कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मोर्चा संभाल लिया था। अब तक गाहे-बगाहे अपनी नाराजगी जताते रहे पूर्व सांसद फुरकान अंसारी भी पहुंचे तो आसपास के जिलों से भी कांग्रेस नेताओं और विधायकों को चुनाव में लगा दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नेताओं को अपनी पसंद और सुविधा के अनुसार प्रचार अभियान में जुट जाने को कहा है।

मधुपुर राजबारी में गुरुवार को संगठन के वरिष्ठ नेताओं और देवघर जिला के प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक के दौरान डा. रामेश्वर उरांव ने सभी कांग्रेसजनों को मधुपुर उपचुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी हाफिजुल अंसारी की सुनिश्चित जीत के लिए मजबूती के साथ काम करने की बात कही। कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, प्रदीप तुलस्यान, फुरकान अंसारी, प्रवक्ता शमशेर आलम, जोनल को-आर्डिनेटर सुलतान अहमद, संगठन प्रभारी रवीन्द्र सिंह, सन्नी टोप्पो, केदार पासवान, संजय कुमार, सुशील मरांडी आदि इस दौरान मौजूद थे।

उरांव ने कहा कि मधुपुर की जनता ने डेढ़ साल पहले ही महागठबंधन के उम्मीवार को चुना था, इस बार भी महागठबंधन के प्रत्याशी हाजी हुसैन के पुत्र को भारी मतों से विजयी बनाने का काम जनता करेगी। हमारा काम ही हमारे लिए आधार है। महागठबंधन की सरकार ने जनहित का कार्य किया है, आगे भी करते रहेगी। हमारी सरकार ने मनरेगा मजदूरों का दैनिक मजदूरी 194 से बढ़ाकर 225 की, 15 लाख गरीब परिवार को राशन मुहैया कराया गया।

कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि बेरमो एवं दुमका उपचुनाव की तरह इस बार मधुपुर उपचुनाव का परिणाम आएगा। कांग्रेस के कार्यर्ताओं ने संकल्प लिया है कि तन में धन से मदद कर महागठबंधन के उम्मीदवार को जिताएंगे। कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि महागठबंधन पार्टियों व संगठन के साथ समन्वय स्थापित कर पूरी मजबूती से चुनाव लड़ा जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.