Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: 3 दिनों तक छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश के बाद 18 से बढ़ेगी ठंड

Jharkhand Weather Update. शुक्रवार और शनिवार को भी रांची में हल्के बादल छाए रहे। साथ ही बूंदाबांदी भी हुई। पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम पर दिख रहा है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 02:46 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 02:46 PM (IST)
Jharkhand Weather Update: 3 दिनों तक छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश के बाद 18 से बढ़ेगी ठंड
Jharkhand Weather Update: 3 दिनों तक छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश के बाद 18 से बढ़ेगी ठंड

रांची, जासं। रांची और आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। शुक्रवार और शनिवार को रांची में दिनभर बादल छाए रहे। रांची में बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि रांची व आसपास के क्षेत्रों में 15 दिसंबर को भी बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश भी होगी। 16-17 दिसंबर को सुबह में कोहरे की धुंध के बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। संभवत: 18 दिसंबर से रात के तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

loksabha election banner

शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 23.7 व न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सामान्य तापमान की अपेक्षा अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट व न्यूनतम तापमान में 5.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। डॉ. कोटाल ने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान व उससे सटे जम्मू-कश्मीर के ऊपर 3.1 व 4.5 किमी. के बीच समुद्रतल से ऊपर पश्चिमी विक्षोभ के रूप में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर है।

साथ ही इस सिस्टम के साथ 5.8 किलोमीटर क्षेत्र में एक टर्फ भी बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इस सिस्टम के कारण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान व आसपास के क्षेत्रों में बना सिस्टम अब उत्तर-पूर्वी राजस्थान व आसपास के इलाकों में समुद्रतल से ऊपर 2.1 किलोमीटर क्षेत्र में स्थित है।

अभी दो-तीन दिनों तक रात में चार से पांच डिग्री तक बढ़ा रहेगा तापमान

आगामी दो-तीन दिनों तक रात का तापमान सामान्य से चार-पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। जबकि दिन के तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। इसके अलावा सुबह के समय एक-दो स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना है। 16 व 17 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा, जबकि बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

शुक्रवार का तापमान (डिसे. में)

शहर   अधिकतम   न्यूनतम

रांची      23.7       15.4

कांके     22.8       16.1

जमशेदपुर 27.0       16.2


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.