Move to Jagran APP

Jharkhand Weather: दो दिसंबर से छाएंगे बादल, बारिश के बाद पड़ेगी सताने वाली सर्दी

Jharkhand Weather रांची में सोमवार को सुबह में कोहरा और धुंध छाया रहेगा। सुबह और शाम कनकनी रहेगी। 2 दिसंबर से 4 दिसंबर तक बादल छाने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश खत्म होने के बाद फिर से ठंड बढ़ेगी। तापमान में तेजी से कमी आएगी।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 09:30 AM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 09:30 AM (IST)
Jharkhand Weather: दो दिसंबर से छाएंगे बादल, बारिश के बाद पड़ेगी सताने वाली सर्दी
तापमान में तेजी से कमी आएगी, ठंड बढ़ेगी।

रांची, जासं। रांची में सोमवार को सुबह में कोहरा और धुंध छाया रहेगा। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास स्थिर रहेगा। सुबह और शाम कनकनी रहेगी। हालांकि दिन में आसमान साफ रहेगा, खिली हुई धूप रहेगी। वहीं 2 दिसंबर से 4 दिसंबर तक बादल छाने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश खत्म होने के बाद फिर से ठंड बढ़ेगी। तापमान में तेजी से कमी आएगी। वहीं पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी का भी असर देखने को मिलेगा।

prime article banner

रविवार को रांची का अधिकतम और न्यूनतम तापमान दो डिग्री नीचे आ गया। जहां अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान में सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हालांकि पिछले एक सप्ताह के अंदर अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान भी 11 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। तापमान गिरने से राजधानी रांची में ठंड बढ़ गई है।

रिम्स में अभी तक मरीजों के बीच नहीं बांटा गया है कंबल : रांची में लगातार ठंड बढ़ रही है। इसके बावजूद रिम्स में मरीजों को कंबल नहीं बांटा गया है। मरीज अपने घरों से ही कंबल ला रहे हैं। वहीं शहर में भी कहीं अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। ठंड में सबसे ज्यादा परेशानी रिक्शा चालकों को हो रही है। रैनबसेरों में भी उन्हें जगह नहीं मिल पा रही है।

24 घंटे में इन शहरों में ऐसा रहा न्यूनतम तापमान (डि.से.)

रांची  11.4

जमशेदपुर  14.4

मेदिनीनगर  11.3

बोकारो थर्मल  11.1

चाईबासा  14.2

देवघर  13.4

रामगढ़   10.7

पिछले 24 घंटे में रांची में सापेक्षिक आर्द्रता (प्रतिशत में)

अधिकतम  89

न्यूनतम   44


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.