Move to Jagran APP

रांची नगर निगम के इस अधिकारी से नहीं छूट रहा रांची का मोह, तबादला रोकने के लिए किया कुछ ऐसा

रांची नगर निगम के सिटी मैनेजर विजेंद्र कुमार की संविदा समाप्त होने की कार्यवाही शुरू हो गई है। इस संबंध में नगरीय प्रशासन निदेशालय के सहायक निदेशक ने नोटिस जारी कर दी है। जारी की गई नोटिस में सहायक निदेशक ने कहा है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Thu, 02 Sep 2021 01:40 PM (IST)Updated: Thu, 02 Sep 2021 01:40 PM (IST)
रांची नगर निगम के इस अधिकारी से नहीं छूट रहा रांची का मोह, तबादला रोकने के लिए किया कुछ ऐसा
रांची नगर निगम के इस अधिकारी से नहीं छूट रहा रांची का मोह। जागरण

रांची, जासं । रांची नगर निगम के सिटी मैनेजर विजेंद्र कुमार की संविदा समाप्त होने की कार्यवाही शुरू हो गई है। इस संबंध में नगरीय प्रशासन निदेशालय के सहायक निदेशक ने नोटिस जारी कर दी है। जारी की गई नोटिस में सहायक निदेशक ने कहा है कि विजेंद्र कुमार का तबादला 6 जुलाई को ही रांची नगर निगम से आदित्यपुर नगर निगम किया गया था। लेकिन 31 अगस्त तक उन्होंने आदित्यपुर नगर निगम में योगदान नहीं दिया है। इसकी सूचना आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त ने निदेशालय को पत्र के माध्यम से दी है। नोटिस में कहा गया है कि बार-बार निदेशालय से फोन जाने के बाद भी सिटी मैनेजर ने आदित्यपुर नगर निगम में कार्यभार ग्रहण करने की दिशा में कोई दिलचस्पी नहीं ली है।

loksabha election banner

नोटिस में कारण पूछा गया है कि क्यों ना उनकी संविदा को समाप्त कर दिया जाए। नगरीय प्रशासन निदेशालय के सूत्रों के अनुसार नोटिस का जवाब आते ही सिटी मैनेजर की संविदा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। नोटिस में सहायक निदेशक ने कहा है कि विजेंद्र कुमार आदित्यपुर नगर निगम में योगदान देने की जगह तबादला रोकने के लिए नगरीय प्रशासन निदेशालय पर दबाव बनाए हुए हैं। तबादला रोकने के लिए दबाव बनाने की यह नीति ठीक नहीं है। इससे लगता है कि सिटी मैनेजर अब काम करने के इच्छुक नहीं हैं। इसके अलावा सिटी मैनेजर का काम प्रधानमंत्री आवास योजना में भी संतोषप्रद नहीं पाया गया है।

नोटिस में कहा गया है कि सिटी मैनेजर विजेंद्र कुमार ने शायद नगरीय प्रशासन निदेशालय के विभागीय संकल्प को नहीं पढ़ा है। सहायक निदेशक ने विजेंद्र कुमार द्वारा आदित्यपुर नगर निगम में योगदान नहीं देने को कर्तव्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता और लोक सेवा में अनुपयुक्तता माना है। गौरतलब है कि सिटी मैनेजर विजेंद्र कुमार के पास रांची नगर निगम की दो महत्वपूर्ण शाखा की जिम्मेदारी है। इसमें एक शाखा रांची शहर की साफ-सफाई की है और दूसरी शाखा इंफोर्समेंट टीम की है। दोनों शाखा का सालाना बजट करोड़ों का है। स्वच्छता शाखा ही हर शहर की सफाई पर 3 करोड़ रुपए खर्च करती है। मलाईदार पद पर काबिज होने की वजह से सिटी मैनेजर रांची नगर निगम छोड़कर नहीं जाना चाहते।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.