Ranchi के बड़ा तालाब के किनारे चौपाटी, हफ्ते में दो दिन रात्रि बाजार
रांची के सांसद संजय सेठ की पहल से रांची के बड़ा तालाब के किनारे चौपाटी बनेगी। यहां सप्ताह में दो दिन रात्रि बाजार लगाया जाएगा।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 06 Jun 2019 05:09 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jun 2019 08:08 PM (IST)
रांची, जेएनएन। राजधानी रांची (Ranchi) के बीचोंबीच स्थित बड़ा तालाब (Bada Talab) अब पर्यटन स्थल के साथ-साथ व्यावसायिक चौपाटी भी बनेगा। जल्द ही बड़ा तालाब के किनारे रात्रि बाजार सजेगा। यहां लोग रात 8 से 12 बजे तक जरूरत की सामग्री खरीद सकेंगे और लजीज व्यंजन का लुत्फ उठा सकेंगे। इसकी शुरुआत इसी हफ्ते होने वाली है। इसी शनिवार और रविवार को तालाब के किनारे रात्रि बाजार लगेगा। रांची के सांसद संजय सेठ के निर्देश के बाद नगर निगम ने बाजार लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को सांसद संजय सेठ पूरे प्रशासनिक महकमा के साथ बड़ा तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान उनके साथ रांची सिटी एसपी सुजाता वीणा पाणि, एसडीओ गरिमा सिंह और अन्य लोग थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें