Move to Jagran APP

दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में लड़कियां रहीं आगे

राज्य ब्यूरो, रांची : भले ही मैट्रिक के ओवर ऑल परिणाम में लड़कों ने बाजी मारी हो। लेकिन एक प्रमंडल ऐस

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Jun 2018 02:31 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jun 2018 02:31 PM (IST)
दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में लड़कियां रहीं आगे
दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में लड़कियां रहीं आगे

राज्य ब्यूरो, रांची : भले ही मैट्रिक के ओवर ऑल परिणाम में लड़कों ने बाजी मारी हो। लेकिन एक प्रमंडल ऐसा भी है जहां लड़कियों ने बाजी मारी है। यह प्रमंडल दक्षिणी छोटानागपुर है। यहां छात्रों की अपेक्षा छात्राओं का रिजल्ट बेहतर रहा है। यहां से परीक्षा में शामिल कुल छात्राओं में 65.92 फीसद छात्राएं इस परीक्षा में पास हुई हैं, जबकि कुल छात्रों में 64.25 फीसद ही उत्तीर्ण हो पाए हैं। अन्य प्रमंडलों में लड़कों का रिजल्ट लड़कियों की अपेक्षा बेहतर रहा है।

loksabha election banner

प्रमंडलों की तुलना करें तो जहां दक्षिणी छोटानागपुर का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा है, वहीं इस प्रमंडल के रिजल्ट में भी गिरावट आई है। इस साल इस प्रमंडल में 65.14 फीसद बच्चे पास हुए, जबकि पिछले वर्ष यहां का रिजल्ट 69.35 फीसद रहा था। इस वर्ष सबसे अधिक गिरावट पलामू प्रमंडल के रिजल्ट में हुई है। इस साल इस प्रमंडल से महज 51.25 फीसद विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि पिछले साल इस प्रमंडल का रिजल्ट 66.54 फीसद रहा था। इस तरह, इस वर्ष पलामू प्रमंडल में लगभग आधे बच्चे फेल हो गए।

विभिन्न श्रेणी के विद्यार्थियों की सफलता की बात करें तो सामान्य जाति के विद्यार्थियों का परिणाम सबसे अच्छा रहा तो अनुसूचित जाति के महज 50.40 फीसद बच्चे ही सफल हो पाए। इस तरह, इस श्रेणी के लगभग आधे बच्चे फेल हो गए। अनुसूचित जनजाति के बच्चों का भी परिणाम अच्छा नहीं रहा। इस श्रेणी से भी महज 54.21 फीसद बच्चे पास हुए। किस प्रमंडल का कैसा रिजल्ट :

प्रमंडल - इस साल उत्तीर्ण - पिछले साल उत्तीर्ण

दक्षिणी छोटानागपुर 65.14 69.35

उत्तरी छोटानागपुर 60.85 70.38

पलामू प्रमंडल 51.25 66.54

संताल परगना 57.04 62.34

कोल्हान 62.00 66.85

कुल 59.48 67.83

नोट : सभी आंकडे़ प्रतिशत में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.