Move to Jagran APP

इंस्पायर अवार्ड में दिखा चिमनी की उष्मा से विद्युत उत्पादन

इंस्पायर अवार्ड में कई तरह के रूप दिखे। बच्चों ने कई प्रोजेक्ट तैयार किए थे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 02:13 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 02:13 AM (IST)
इंस्पायर अवार्ड में दिखा चिमनी की उष्मा से विद्युत उत्पादन
इंस्पायर अवार्ड में दिखा चिमनी की उष्मा से विद्युत उत्पादन

जागरण संवाददाता, रांची : चांद पर घर बनाने से लेकर सड़क सुरक्षा की चिंता। महंगी होती रसोई गैस का इस तरह उपयोग करें कि उससे खाना बनने के साथ रिफ्रेजरेटर भी ठंडा रहे। कुछ इस तरह की ही तरकीब लगा रहे थे हमारे बाल वैज्ञानिक। मौका था जिला स्कूल के कैंपस में शुक्रवार को आयोजित इंस्पायर अवार्ड मानक के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रदर्शनी सह प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का। बच्चों ने मॉडलों से अपनी वैज्ञानिक सोच को दिखा रहे थे। मॉडलों में विकास के साथ सुरक्षा, प्राकृतिक संपदा की बचत की सोच झलक रही थी। प्रतियोगिता में रांची, खूंटी, लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला, गढ़वा, लातेहार व पलामू से 187 मॉडलों को शामिल किया गया। इसमें से 10 प्रतिशत का चयन कर राज्य स्तर की प्रतियोगिता में पहुंचना था, लेकिन चयनकर्ताओं ने 25 अच्छे मॉडलों का चयन किया। प्रतिभा की कमी नहीं, फिर करें बेहतर

loksabha election banner

इंस्पायर अवार्ड प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार सिन्हा ने किया। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। हम बीते वर्ष भी इंस्पायर अवार्ड में राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा किए थे और इस बार भी हमारे छात्र मॉडलों से सभी को चौंका कर पुरस्कार जीतेंगे। मंच संचालन प्राचार्य अशोक सिंह ने किया। मौके पर राष्ट्रीय नव प्रवर्तन प्रतिष्ठान के राहुल प्रकाश, प्राचार्य आशुतोष कुमार, ओमप्रकाश उपाध्याय सहित अन्य थे।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आज

इंस्पायर अवार्ड की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 18 जनवरी को जिला स्कूल के ही मैदान में होगी। इसमें जिला स्तर पर चयनित करीब 63 प्रोजेक्ट हिस्सा लेंगे। इसमें चयनित मॉडल राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 10:30 माध्यमिक शिक्षा निदेशक जटाशंकर चौधरी करेंगे। चयनित मॉडलों के नाम

नाम- स्कूल

डॉली कुमारी- बीआर अंबेडकर मेमोरियल स्कूल, रांची

आदित्य कुमार-योगदा सत्संग हाई स्कूल रांची

आदित्य राज- डीएवी नंदराज रांची

नवनीत पांडेय- मारवाड़ी प्लस टू हाई स्कूल, रांची

प्रदुम्न राज- सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी, रांची

आस्था सिंह- केवि हिनू, रांची

प्रशांत प्रसाद- एसएस डीएवी, खूंटी

अंकित कंसारी- हाईस्कूल बसिया, गुमला

टिनटुस केरकेट्टा- हाईस्कूल, बसिया, गुमला

सुनील महतो-एसएस हाईस्कूल गुमला

लक्षमण उरांव- गवर्मेट अपग्रेड उवि गुमला

अंशु कुमारी- गवर्मेट मवि गुमला

दिव्यांशु गुप्ता- डीएवी गुमला

चंद्रदेव उरांव- प्लस टू लाल बहादुर शास्त्री स्कूल लोहरदगा

काजल कुमारी-गवर्मेट मवि, लोहरदगा

कविता कुमारी- गवर्मेट हाई स्कूल लोहरदगा

प्रियंका नाग- संत अन्ना ग‌र्ल्स स्कूल सिमडेगा

अनुष्का कच्छप- एसएस प्लस टू सिमडेगा

जैनब गजाला- उर्सूलाइन कांवेंट सिमडेगा

राज कुमार- अपग्रेड हाईस्कूल, लातेहार

कौशल कुमार- प्रोजेक्ट हाई स्कूल, लातेहार

अनुप बारला- अपग्रेड मवि चंदवा, लातेहार

आर्यन कुमार- अपग्रेड उवि लातेहार

नितिन यादव- अपग्रेड मवि लातेहार

स्नेहा कुमारी- कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, पलामू

============

जिला- भाग लिए प्रोजेक्ट- चयनित प्रोजेक्ट

रांची - 56-6

खूंटी- 8-1

लोहरदगा-12-3

सिमडेगा-25-3

गुमला-33-6

गढ़वा- 01-00

लातेहार- 46-5

लातेहार- 46-5

पलामू- 4-1

==========

वाहन में दर्पण लगाकर दुर्घटना से बचने के उपाय

मारवाड़ी प्लस टू उवि के छात्र नवनीत ने वाहन को ओवरटेक करने के क्रम में होने वाली दुर्घटना से बचने के उपाय सुझाया। उन्होंने वाहन के आगे कैमरा और पीछे डिस्प्ले लगाने की बात मॉडलों से बताया। इसमें अधिक खर्च होने की स्थिति में वाहन में 45 डिग्री के एंगल पर चार समतल दर्पण लगाने का सुझाव दिया। इनके मार्गदर्शक शिक्षक सुमित कुमार थे। वहीं जिला स्कूल गोलू कुमार ने साइकिल वाशिंग मशीन मॉडल से दिखाया कि व्यायाम के साथ कपड़े की सफाई भी होगी। इससे बिजली का खर्च बचने के साथ साइक्लिंग से हेल्थ भी ठीक रहेगा। इसमें शिक्षिका नम्रता प्रकाश का मार्गदर्शन मिला। प्रोजेक्ट हाई स्कूल चंदवा लातेहार के कौशल कुमार ने एलपीजी से खाना बनाने के साथ रेफ्रिजरेटर को ठंडा रखने के उपाय मॉडलों से बताया।

राजकीय मवि कंदरी पलामू की छात्रा प्रीति कुमारी ने मॉडल में चांद पर भूमिगत आवास को दिखाया। यह इग्लू की तरह था। यहां आक्सीजन के साथ पानी की भी व्यवस्था थी। बालकृष्णा प्लस टू उवि के छात्र राजेंद्र उरांव ने चिमनी की उष्मा से विद्युत उत्पादन का सुझाव मॉडलों से दिया। निर्मला कान्वेंट हाई स्कूल की छात्रा मुक्ता माही ने मल्टीपर्पस मशीन बनाया जिसमें बिना बिजली के एक्सरसाइज के साथ कपड़े की सफाई हो रही थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.