Move to Jagran APP

झारखंड में बच्चा चोरी की अफवाह जोरों पर, भीड़ ने पांच को पीटा- 2 गिरफ्तार

गढ़वा पलामू रामगढ़ व पश्चिमी सिंहभूम में पुलिस ने हस्तक्षेप कर पीडि़तों को भीड़ से छुड़ाया। पिटाई से घायल लोगों का इलाज कराया जा रहा है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 08:41 AM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 08:41 AM (IST)
झारखंड में बच्चा चोरी की अफवाह जोरों पर, भीड़ ने पांच को पीटा- 2 गिरफ्तार

रांची, जेएनएन। बच्चा चोर की अफवाह के बीच शुक्रवार व शनिवार को भी उग्र भीड़ ने पांच लोगों की पिटाई कर दी। घटना गढ़वा, पलामू, रामगढ़ व पश्चिमी सिंहभूम में हुईं। सभी घटनाओं में पुलिस ने हस्तक्षेप कर चारों पीडि़तों को भीड़ से छुड़ाया। पिटाई से घायल लोगों का इलाज कराया जा रहा है। गढ़वा के रंका की भुइयां टोली में शुक्रवार की देर शाम बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ ने एक युवक को पीटकर अधमरा कर दिया। युवक यूपी के जौनपुर थाना क्षेत्र के कोपा गांव का रहनेवाला है।

loksabha election banner

पिछले कुछ महीने से वह रंका में रह रहा था। पुलिस ने यहां त्वरित कार्रवाई करते हुए विक्षिप्त की पिटाई में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आधा दर्जन से अधिक अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। उधर पलामू के हुसैनाबाद थाना के दंगवार ओपी अंतर्गत बरवाडीह गांव में एक अर्धविक्षिप्त महिला की ग्रामीणों ने बच्चा चोर के संदेह में पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर हुसैनाबाद थाना प्रभारी रास बिहारी लाल पीडि़त महिला को भीड़ से बाहर निकाला। महिला अपना नाम-पता नहीं बता पा रही है। 

दूसरी ओर रामगढ़ में शुक्रवार रात फिर बच्चा चोरी की अफवाह में ग्रामीणों ने दो लोगों की पिटाई कर दी। पिटाई के शिकार दोनों युवकों की पहचान एमईएस रामगढ़ के कैजुअल मजदूर शंकर मुंडा और लालू मुंडा के रूप में हुई है। पुलिस की तत्परता से दोनों की जान बचा ली गई। पुलिस ने देर रात दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें से एक को रिम्स रेफर कर दिया गया है। मामले में 50-60 लोगों के खिलाफ रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

उधर पश्चिमी सिंहभूम के सोनुवा के आसनतलिया गांव के पास एक भटकते अनजान युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान युवक की पिटाई भी की गई। शनिवार को पूछताछ में युवक ने पुलिस को अपना नाम उदय भूपाची ठाकुर बताया। उसने बताया कि वह गुजरात के महेसाणा का रहने वाला है। उसके मुताबिक वह ओडिशा के पूरी टूरिस्ट लोगों के साथ गया था।

वह एक सितंबर को पुरी से अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन में बैठकर आ रहा था। उसके बाद उसे क्या हुआ कुछ पता नहीं। जब होश आया तो वह आसनतलिया गांव के पास भटक रहा था। युवक के साथ कोई बैग या समान नहीं था। युवक द्वारा घर का मोबाईल नंबर बताने पर पुलिस ने परिजनों को सूचित किया  है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.