Move to Jagran APP

मुख्‍य सचिव बोले, मीडिया की स्वतंत्रता मजबूत लोकतंत्र को बनाए रखने की महत्वपूर्ण कड़ी

Jharkhand. मुख्य सचिव और सीएम के प्रधान सचिव ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं दी। अमन-चैन व सौहार्द बनाए रखने में मीडिया महत्वपूर्ण भागीदारी निभाता है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 08:36 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 08:36 PM (IST)
मुख्‍य सचिव बोले, मीडिया की स्वतंत्रता मजबूत लोकतंत्र को बनाए रखने की महत्वपूर्ण कड़ी
मुख्‍य सचिव बोले, मीडिया की स्वतंत्रता मजबूत लोकतंत्र को बनाए रखने की महत्वपूर्ण कड़ी

रांची, राज्य ब्यूरो। मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी ने कहा है कि मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका के कारण ही उसे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। प्रेस-मीडिया की स्वतंत्रता स्वस्थ और मजबूत लोकतंत्र को बनाये रखने के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पत्रकारिता की आजादी और समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारियों का प्रतीक है। प्रेस-मीडिया राज्य और देश में अमन-चैन, शांति एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाता है।

prime article banner

मुख्य सचिव ने समस्त मीडिया कर्मियों एवं प्रेस से जुड़े लोगों को प्रेस दिवस की बधाई दी है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सह सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव डॉ. सुनील कुमार वर्णवाल ने कहा है कि प्रेस-मीडिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण और मजबूत स्तंभ है। देश की आजादी में भी मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण रही थी। वर्तमान समय में और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में मीडिया की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि डिजिटलाइजेशन के इस दौर में सोशल मीडिया बहुत ही प्रभावी और उपयोगी संसाधनों में से एक है। रीयल टाइम समाचार एवं महत्वपूर्ण संदेशों का आदान-प्रदान सोशल मीडिया के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे तेजी से जागरुकता फैली है। उन्होंने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सभी मीडिया कर्मियों को शुभकामनाएं दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.