चतरा के मयूरहंड में घर में लगी आग, दो मवेशी की जलकर मौत Chatra News
Chatra Jharkhand News ग्रामीणों के काफी मशकत के बाद आग पर काबू पाया गया। भुक्तभोगी ने बताया कि सभी परिवार के सदस्य खाना खाकर सो गए थे। तभी अचानक घर में आग लग गई। इसके कारण का पता नहीं चल सका है।
मयूरहंड (चतरा), जासं। Chatra Jharkhand News चतरा जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र के परोरिया गांव निवासी दिनेश ठाकुर के खपरैल घर में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई। इस अगलगी में घर में बंधी दो दुधारु गाय झुलसकर मर गई। जबकि घर में रखा अनाज, बर्तन, खाने की सामग्री, कपड़े व दस्तावेज जलकर राख हो गए। ग्रामीणों की काफी मशकत के बाद आग पर काबू पाया गया। भुक्तभोगी ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। तभी अचानक घर में आग लग गई। बताया कि गाय व बछिया भी घर के कमरे में बंधी थी। जब तक आग पर काबू पाते, तब तक आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इधर अंचल कार्यालय में आवदेन देकर मुआवजे की मांग की गई है।
इटखोरी के ट्रक चालक की कानपुर में मौत
इटखोरी प्रखंड के धनखेरी गांव के निवासी राजेश गोप की सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को कानपुर में मौत हो गई। मृतक के शव को कानपुर से उसके पैतृक गांव लाने के लिए परिजन रवाना हो गए हैं। इस दुखद सड़क दुर्घटना से उसके गांव के लोग काफी गमगीन है। जानकारी के अनुसार राजेश अपना ट्रक चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार की दोपहर वह ट्रक लेकर कानपुर के आसपास से गुजर रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान किसी वाहन से ट्रक की टक्कर हो गई। वहां मौजूद लोगों ने घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।