Move to Jagran APP

Chatra Corona Update: चतरा में आज फिर मिले 07 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 60; जानें ताजा हाल

Chatra Coronavirus News झारखंड में गुरुवार को 60 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें 9 जमशेदपुर 8 मामले कोडरमा और 7 कोरोना मरीज चतरा में मिले हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 09:09 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 04:32 AM (IST)
Chatra Corona Update: चतरा में आज फिर मिले 07 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 60; जानें ताजा हाल
Chatra Corona Update: चतरा में आज फिर मिले 07 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 60; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Chatra Coronavirus News झारखंड में गुरुवार को 60 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें 9 जमशेदपुर, 8 मामले पलामू, 8 कोडरमा और 7 कोरोना मरीज चतरा में मिले हैं। आज के ताजा मामलों के साथ राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2585 पर पहुंच गया है। आज धनबाद व हजारीबाग में 3, पलामू में 8 और गिरिडीह में 7 पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है।  

loksabha election banner

चतरा सात में आज सात नए संक्रमित मिले

चतरा में चार दिनों के बाद गुरुवार को कोरोना के सात नए संक्रमित मिले हैं। देर रात इन सातों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्थानीय प्रशासन संक्रमितों की पहचान में जुट गया है। इस प्रकार अब कुल संक्रमितों की संख्या 54 हो गई है। हालांकि इसमें से 42 स्वस्थ हो चुके हैं। सिविल सर्जन डा. अरुण कुमार पासवन ने बताया कि नए संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री पता की जा रही है। नए सभी संक्रमित प्रतापपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों के हैं। सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि संबंधित गांवों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए धारा 144 लगा दिया गया है। साथ ही सभी को कोविड सेंटर लाने की तैयारी की जा रही है।

झारखंड में 60 कोरोना संक्रमित गुरुवार को मिले

  1. जमशेदपुर में 9
  2. कोडरमा में 8
  3. पलामू में 8
  4. चतरा में 7
  5. गिरिडीह में 7
  6. हजारीबाग में 3
  7. धनबाद में 3
  8. रांची में 3
  9. लातेहार में 3
  10. खूंटी में 2
  11. साहिबगंज में 2
  12. गढ़वा में 1
  13. लोहरदगा में 1
  14. देवघर में 1
  15. रामगढ़ में 1
  16. गोड्डा में 1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.