कल से रेलवे ने कई ट्रेनों के समय में किया बदलाव, देखें टाइम टेबल Ranchi News
Indian Railways. एक जुलाई से रांची से हावड़ा व हावड़ा से रांची के लिए नई ट्रेन का परिचालन शुरू होगा। साथ ही कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया जाएगा।
रांची, जागरण संवाददाता। एक जुलाई से रांची से हावड़ा व हावड़ा से रांची के लिए नई ट्रेन का परिचालन शुरू हो रहा है। ये ट्रेनें सप्ताह में तीन दिन रविवार, सोमवार व मंगलवार को रांची एवं हावड़ा से खुलेंगी। रांची से सुबह 5.45 बजे, वहीं हावड़ा से दोपहर 12.50 में खुलेंगी। साथ ही हटिया से शांकी के लिए दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा। यह ट्रेन हटिया, रांची, नामकुम, टाटीसिल्वे होते हुए शांकी पहुंचेगी। हटिया स्टेशन से सुबह 5.40 बजे, वहीं शांकी से 10.15 बजे खुलेगी। दो जुलाई से सिंकदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस दोबारा शुरू हो रहा है। यह ट्रेन सप्ताह में मंगलवार और शनिवार को चलेगी।
सिंकदराबाद से दरभंगा जाने के क्रम में ट्रेन 22.40 बजे रांची स्टेशन पर पहुंचेगी। वहीं 22.55 बजे यहां से खुलेगी। वहीं हैदराबाद-रक्सौल वीक्ली एक्सप्रेस गुरुवार को हैदराबाद से 21.40 बजे खुलेगी व अगले दिन 22.40 बजे रांची पहुंचेगी। ये ट्रेनें धनबाद-चन्द्रपुरा रूट से परिचालन करेगी। इसके अलावा मालदा टाउन सूरत एक्सप्रेस, रांची-गुवाहाटी, रांची-दुमका, रांची-जयनगर, पटना-हटिया पाटलिपुत्र, रांची-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस दोबारा अपने निर्धारित समय पर चलेंगी।
रांची स्टेशन से ट्रेनों के खुलने का समय
पहले 1 जुलाई से
1. रांची-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस शाम 4 बजे शाम 6.55 बजे
2. रांची नई दिल्ली गरीब रथ शाम 4.40 बजे शाम 4.15 बजे
3. रांची भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस शाम 7.15 बजे शाम 7.10 बजे
4. रांची पटना एक्सप्रेस रात 11.55 बजे रात 11.45 बजे
5. रांची खडग़पुर मेमू पैसेंजर दोपहर 3.22 बजे दोपहर 3.15 बजे
6. रांची बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर 15.45 बजे 15.40 बजे
हटिया से खुलने वाली ट्रेनों के समय में परिवर्तन
पहले 1 जुलाई से
1. हटिया पुर्णिया एक्सप्रेस 6.10 बजे 6 बजे
2. आनंद विहार स्वर्णजयंती एक्सप्रेस 14.40 बजे 14.30 बजे
3. मौर्या एक्सप्रेस 17.05 बजे 16.50 बजे
4. हटिया इस्लामपुर एक्सप्रेस 19.05 बजे 19.00 बजे
5. हटिया वर्द्धमान पैसेंजर 7.55 बजे 8.05 बजे
6. हटिया झारसुगुड़ा 11.10 बजे 11.20 बजे
7. हटिया टाटा नगर पैसेंजर 18.10 बजे 18.05 बजे
8. बड़काकाना आद्रा मेमू 14.15 बजे 14.05 बजे
इन ट्रेनों के बदले नाम
एक जुलाई से वर्द्धमान हटिया पैसेंजर हटिया मेमू, गरबेता रांची पैसेंजर-खडग़पुर रांची मेमू, आद्रा बरकाकाना पैसेंजर, आद्रा बरकाकाना मेमू हो जाएगी। साथ ही इनके नंबर भी बदल जाएंगे।