अवैध शराब के खिलाफ चंदवा थाना पुलिस ने चलाया छापामारी अभियान
लातेहार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर चंदवा थाना पुलिस की टीम द्वारा विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा और पुअनि विकास कुमार शर्मा के साथ सैट 08 के जवानों द्वारा छापामारी अभियान चलाया गया।
संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार)। लातेहार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर चंदवा थाना पुलिस की टीम द्वारा विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा और पुअनि विकास कुमार शर्मा के साथ सैट 08 के जवानों द्वारा थाना क्षेत्र के सुरली, डड़ियां, बनहरदी, रेची व अन्य उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों मे छापामारी अभियान चलाया गया।
पुलिस द्वारा छापेमारी अभियान की सूचना के बाद शराब कारोबारियों मे हड़कंप मच गया। अवैध शराब के धंधे में संलिप्त लोग सरक लिए हालांकि न किसी की गिरफ्तारी हुई और न अवैध शराब जब्त किया गया। अभियान के बाद लौटे शर्मा ने अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों को चेताते देते हुए कहा कि इस प्रकार के धंधे से तौबा कर लें अन्यथा पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई तय है।