Move to Jagran APP

झारखंड की जेलों में बंद महिला कैदियों की सुरक्षा पर केंद्र के तेवर सख्‍त, गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट Ranchi News

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सरकार को पत्र लिखकर जेलों में महिलाओं की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी है। पूछा गया है कि झारखंड की जेलों में वे कितनी सुरक्षित हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 11:27 AM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 11:27 AM (IST)
झारखंड की जेलों में बंद महिला कैदियों की सुरक्षा पर केंद्र के तेवर सख्‍त, गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट Ranchi News
झारखंड की जेलों में बंद महिला कैदियों की सुरक्षा पर केंद्र के तेवर सख्‍त, गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट Ranchi News

रांची, राज्य ब्यूरो। राज्य की जेलों में महिला बंदियों को क्या-क्या सुविधाएं हैं। जेलों में वे कितनी सुरक्षित हैं। महिला बंदियों से संबंधित कई अन्य बिंदुओं पर भी गृह विभाग ने कारा महानिरीक्षक को पत्र लिखकर रिपोर्ट मांगी है, ताकि उस रिपोर्ट से केंद्र को अवगत कराया जा सके। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सरकार को पत्र लिखकर जेलों में महिलाओं की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की गाइडलाइंस के अनुसार महिला बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं से भी अवगत कराया गया है।

prime article banner

केंद्र से इन बिंदुओं पर मांगी गई है जानकारी :

  1. महिलाओं का वार्ड कितना सुरक्षित है। उनके रहने-खाने व सोने की क्या व्यवस्था है।
  2. महिलाओं के साथ जेल में रहने वाले बच्चों के लिए क्या व्यवस्था है। मसलन, पढ़ाई-लिखाई, खेलकूद आदि की क्या व्यवस्था है।
  3. महिलाओं के स्किल डेवलपमेंट को लेकर जेलों में कौन-कौन से कार्यक्रम चल रहे हैं।
  4. महिला बंदियों के लिए पढ़ाई-लिखाई, प्रशिक्षण आदि की क्या व्यवस्था है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.