Move to Jagran APP

CBSE 12th Topper List Jharkhand: रांची का अंश स्‍टेट टॉपर, बोकारो में आद्याषा टॉप, यहां देखें Toppers List

CBSE 12th Topper List Jharkhand राजधानी रांची में अंश मक्‍कर और बोकारो में आद्याषा साइंस टॉपर बने हैं। सीबीएसई पटना रीजन में 74 फीसद छात्रों ने सफलता हासिल की है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 13 Jul 2020 06:00 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2020 04:42 AM (IST)
CBSE 12th Topper List Jharkhand: रांची का अंश स्‍टेट टॉपर, बोकारो में आद्याषा टॉप, यहां देखें Toppers List
CBSE 12th Topper List Jharkhand: रांची का अंश स्‍टेट टॉपर, बोकारो में आद्याषा टॉप, यहां देखें Toppers List

रांची, जेएनएन। CBSE Board Class 12th Results 2020 सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) की 12वीं परीक्षा में झारखंड के 87 फीसद परीक्षार्थी सफल हुए हैं। साइंस में रांची स्थित डीपीएस स्कूल के अंश मक्कर 99.2 फीसद अंक लाकर पूरे राज्य में अव्वल रहे। बिहार में पटना की राजश्री को भी 99.2 फीसद अंक मिले हैं। इस तरह अंश न सिर्फ झारखंड बल्कि बिहार में भी राजश्री के साथ शीर्ष पर रहे। झारखंड सीबीएसई के पटना जोन में ही आता है।

loksabha election banner

सीबीएसई 12वीं ने घोषित किए नतीजे, झारखंड के 87 फीसद विद्यार्थी पास

वहीं, कामर्स में जमशेदपुर स्थित डीएवी बिष्टुपुर के हार्दिक अग्रवाल स्टेट टॉपर बने। हार्दिक को 98.4 फीसद अंक मिले हैं। आट्र्स में जेवीएम श्यामली, रांची की रिया श्रीवास्तव 98.4 फीसद के साथ राज्य में अव्वल रहीं। आइसीएसई के नतीजों में दसवीं से लेकर बारवहीं के सभी संकायों में लड़कियां अव्वल थीं, लेकिन सीबीएसई के परिणाम में लड़कों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। साइंस और कामर्स का अव्वल स्थान कब्जा लिया है तो आट्र्स की टॉपर्स लिस्ट में बेटियों ने जोरदार दम दिखाया है। सोमवार को सीबीएसई ने नतीजे घोषित किए लेकिन इस बार टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं की है। राज्य टॉपर्स की लिस्ट स्कूलों से प्राप्त नंबर के आधार पर तैयार की गई है।

स्टेट टॉप 5

साइंस टॉपर्स

  • 1. अंश मक्कर : डीपीएस रांची : 99.2
  • 2. शिवांग सिंह : डीएवी बरियातू, रांची : 99
  • 3. सृजन शाश्वत : डीपीएस रांची : 98.8
  • 3. आद्याषा मिश्रा, डीपीएस बोकारो : 98.8
  • 4. अनिमा : डीपीएस रांची : 98.6 फीसद
  • 5. अक्षत कुमार : डीपीएस रांची : 98.2
  • 5. अनुराग कुमार झा : डीपीएस रांची : 98.2
  • 5. प्रत्यक्ष चौहान : डीपीएस रांची : 98.2
  • 5. अजीत कुमार, डीपीएस बोकारो : 98.2
  • 5. हैदर जमा : डीएवी पब्लिक स्कूल ढ़ोरी : 98.2

कॉमर्स टॉपर्स

  • 1. हाॢदक अग्रवाल : डीएवी बिष्टुपुर, जमशेदपुर : 98.4
  • 2. रीतू कुमारी : होली क्रास बालीडीह, बोकारो : 98.2
  • 3. निश्चल गोयल : डीपीएस रांची : 98
  • 3. हिमांशु : एमके डीएवी स्कूल मेदिनीनगर : 98
  • 4. अनिषा सरावगी : डीपीएस रांची : 97.6
  • 4. ऋषि चितलांगिया : ब्रिजफोर्ड, तुपुदाना, रांची : 97.6
  • 4. अनु कुमारी : राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, धनबाद :  97.6
  • 5. अनुष्का अग्रवाल : धनबाद पब्लिक स्कूल : 97.4
  • 5. आस्था अग्रवाल : डीपीएस रांची : 97.4

आट्र्स टॉपर्स

  • 1. रिया श्रीवास्तव : जेवीएम श्यामली रांची : 98.4
  • 2. नयनिका किरण : संत जेवियर्स, हजारीबाग: 98.2
  • 3. समिधा शेखर : डीपीएस स्कूल रांची : 98
  • 3. एस दत्ता शर्मा : जेवीएम श्यामली रांची : 98
  • 3. नीतेश कुमार महतो, चिन्मय विद्यालय बोकारो : 98
  • 3. मीमांसा : दी पेंटाकास्टल एसेंबली बोकारो : 98
  • 3. शांभवी सिंह : श्रीश्री सूर्यदेव सिंह गुरुकुलम, धनबाद : 98
  • 3. प्रेरणा सिंह : डीएवी बिष्टपुुर : 98
  • 4. आकांक्षा शर्मा : डीपीएस रांची : 97.6
  • 4. काव्या कपूर : डीपीएस रांची : 97.6
  • 4. तनुश्री : डीपीएस रांची : 97.6
  • 4. मानसी वर्मा : जेवीएम श्यामली रांची : 97.6
  • 4. रीमा पॉल : दी पेंटाकास्टल एसेंबली बोकारो : 97.6
  • 5. हर्शीता मोहन : डीपीएस स्कूल : 97.4
  • 5. छवि कुमारी : डीपीएस स्कूल 97.4 
  • 5. आकांक्षा : चिन्मय विद्यालय बोकारो : 97.4
  • 5. सुमित राज : चिन्मय विद्यालय बोकारो : 97.4

सीबीएसई ने सोमवार को 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए। नतीजे केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी किए गए हैं। राजधानी रांची में अंश मक्‍कर और बोकारो में आद्याषा साइंस टॉपर बने हैं। सीबीएसई पटना रीजन में 74 फीसद छात्रों ने सफलता हासिल की है। इनमें बिहार के 68 प्रतिशत छात्र उत्‍तीर्ण रहे। झारखंड से 87 फीसद विद्यार्थियों को सफलता हाथ लगी है। इस परीक्षा में बिहार से 69484 छात्र और झारखंड से 35974 छात्र शामिल हुए।

सीबीएसई पटना रीजन रिजल्‍ट 

  • बिहार परिणाम : 68.06 %
  • परीक्षा में शामिल छात्र : 69484
  • पास : 46302
  • झारखंड परिणाम : 87 %
  • परीक्षा में शामिल छात्र : 35974
  • पास : 30992

रांची : सीबीएसई बारहवीं में डीपीएस के अंश मक्कर को 99.2 फीसद अंक

सीबीएसई की ओर से सोमवार को बारहवीं का परिणाम जारी कर दिया गया। इसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल के बारहवीं विज्ञान के छात्र अंश मक्कर को 99.2 फीसद प्राप्त किया है। कॉमर्स में निश्छल गोयल को 98.0 फीसद अंक प्राप्त हुआ। आर्ट्स में डीपीएस की समिधा शेखर को 98 फीसद अंक मिला है। रांची में करीब 9000 विद्यार्थियों ने सीबीएसई की परीक्षा दी।

बोकारो : 98.8 फीसद अंक हासिल कर विज्ञान संकाय में जिला टॉपर बनी आद्याषा

दिल्ली पब्लिक स्कूल की आद्याषा मिश्रा ने सीबीएसई बारहवीं विज्ञान संकाय की परीक्षा में 98.8 फीसद अंक हासिल कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। इसने अंग्रेजी में 97, भौतिकी में 97, जीव विज्ञान में 99, रसायन में 100, फाइन आर्ट में 99 व फिजिकल एजुकेशन में 99 अंक हासिल किया। कठिन परिश्रम से आद्याषा के सपने ने उड़ान भरी। वह चिकित्सक बनना चाहती है। इसलिए इस दिशा में कठिन परिश्रम कर रही है।

इसके पिता सेक्टर चार बी निवासी प्रजेश चंद्र मिश्रा बीएसएल में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। माता सस्मिता मिश्रा गृहिणी हैं। उसने कहा कि माता-पिता ने खास ख्याल रखा। हमेशा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उसे पढ़ाई के अलावा खेलकूद व चित्रकला से भी लगाव है। वह प्रत्येक दिन सात से आठ घंटा अध्ययन करती है। उसने कहा कि मोबाइल का प्रयोग उतना ही करना चाहिए, जितना जरुरी है। समय का सदुपयोग करना चाहिए। लक्ष्य पर निगाह होना चाहिए। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम करना चाहिए, तभी सफलता कदम चूंमेगी।

बोकारो : 98.2 फीसद अंक के साथ रीतू  कामर्स संकाय में रही जिला टॉपर

होली क्रास स्कूल बालीडीह की रीतू ने सीबीएसई बारहवीं कामर्स संकाय में 98.2 फीसद अंक हासिल किया। इसने इस संकाय में जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। इसने अंग्रेजी में 96 संस्कृत में 98, अर्थशास्त्र में 100, बिजनेस स्टडी में 99, अकाउंट में 98 व गणित में 95 अंक प्राप्त किया। रीतू ने कठिन परिश्रम से सफलता की राह पर कदम आगे बढ़ाया। बांसगोड़ा निवासी इसके पिता कृष्णा सिंह एलआइसी के अभिकर्ता हैं। माता अंजू देवी गृहिणी हैं। इसने होली क्रास स्कूल से ही मैट्रिक की परीक्षा 94 फीसद अंक के साथ उत्तीर्ण किया था। रीतू ने कहा कि वह सीए बनना चाहती है। इसलिए इस दिशा में कड़ी मेहनत कर रही है। वह प्रत्येक दिन चार से पांच घंटे अध्ययन करती है। उसने मोबाइल से दूरी बनाई। साथ समय प्रबंधन के साथ परीक्षा की तैयारी की। वह नियमित रुप से योग करती है। इसे म्यूजिक से भी लगाव है।

जमशेदपुर टॉपर्स

साइंस  

  • 1. मयंक कुमार पंडा - डीएवी बिष्टुपुर - 97.2
  • 2. अंजली कुमारी झा - डीएवी बिष्टुपुर - 96.8
  • 3. जैस्मिन साहा - 96.6
  • 3. जयेश नंदन - 96.6
  • 4. एहसान कमल - 96.4
  • 4. अपूर्वा राज - 96.4
  • 4. अन्वेष बनर्जी - चिन्मया टेल्को - 96.4
  • 5. स्मृति कुमारी - चिन्मया टेल्को - 96.2

कॉमर्स

  • 1हार्दिक अग्रवाल - डीएवी बिष्टुपुर - 98.4
  • 2अंशुल केडिया - डीएवी बिष्टुपुर - 96.4
  • 3आयुषी काबरा - डीएवी बिष्टुपुर - 96.4
  • 4सुहाना पांडे - डीएवी बिष्टुपुर - 95.2
  •  4रिया कुमारी - चिन्मया टेल्को - 95.2
  • 5आतिया एहसान - डीएवी बिष्टपुर - 95

आटर्स टॉपर

  1. प्रेरणा सिंह - डीएवी बिष्टपुुर - 98
  2. आदित्य झा - डीएवी बिष्टपुर - 97
  3. मधुबाला कुमारी - डीएवी बिष्टुपुर - 95.6
  4. अंकित कुमार - बाल्डविन फार्म एरिया स्कूल कदमा - 94.2
  5. प्रभात पानी - डीएवी बिष्टुपुर - 93

सिमडेगा

  1. विज्ञान  संकाय-प्रिया निशि मिंज 93.2
  2. कला संकाय-अनुराग ठाकुर 95.33
  3. वाणिज्य संकाय-रिद्धि अग्रवाल-92.6

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.