Move to Jagran APP

वोट के लिए जमीन पर पसीना और फेसबुक पर डाटा बहा रहे प्रत्याशी

सोशल मीडिया का प्लेटफॉर्म भी झारखंड विधानसभा चुनाव के रंग में उतर गया है। हटिया एवं रांची विधानसभा के प्रमुख प्रत्याशी प्रचार करने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी सक्रिय है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Nov 2019 08:28 PM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2019 08:28 PM (IST)
वोट के लिए जमीन पर पसीना और फेसबुक पर डाटा बहा रहे प्रत्याशी
वोट के लिए जमीन पर पसीना और फेसबुक पर डाटा बहा रहे प्रत्याशी

दिव्यांशु, रांची: सोशल मीडिया का प्लेटफॉर्म भी झारखंड विधानसभा चुनाव के रंग में उतर गया है। प्रत्याशी फेसबुक पर अपनी उपलब्धियां गिना रहे हैं। रांची व हटिया विधानसभा से प्रमुख दलों के प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जमीन पर जितने सक्रिय हैं, फेसबुक पर भी उनकी मौजूदगी उतनी ही प्रखर है। दिन भर में पांच बार से ज्यादा इनके वॉल पर नई जानकारी साझा की जा रही है।

loksabha election banner

हटिया से कांग्रेस प्रत्याशी अजयनाथ शाहदेव वीडियो फॉर्मेट में अपडेट ज्यादा कर रहे हैं। जबकि रांची से भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह ग्राफिक्स और फोटो के जरिये अपना प्रचार कर रहे हैं। सभी प्रत्याशी मौका मिलने पर लोगों के सवालों का जवाब भी देते हैं। सीपी सिंह: भाजपा प्रत्याशी रांची

सीपी सिंह के वेरिफाइड पेज पर 49562 लाइक्स हैं। इसमें भाजपा कार्यकर्ता एवं आमलोग सब शामिल हैं। इनके वॉल पर दिनभर होने वाले कार्यक्रम की जानकारी रहती है। चुनावी सामग्री के अलावे सीपी सिंह के वॉल पर महापुरुषों की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, सामाजिक सरोकार की शुभकामना भी रहती है। सीपी सिंह के साथ रहने वाले कार्यकर्ता शाश्वत दूबे बताते हैं कि नेताजी अपना अकाउंट खुद भी चेक करते रहते हैं। पोस्ट पर आने वाली प्रतिक्रिया पर वो अपनी राय भी देते हैं। वैसे सोशल मीडिया पर कार्यकर्ता भी काम करते हैं।

नवीन जायसवाल: भाजपा प्रत्याशी हटिया

नवीन जायसवाल का फेसबुक पेज वेरिफाइड है। इनकी वॉल पर 19733 लाइक्स हैं। नवीन जायसवाल ने अपने प्रोफाइल पिक्चर में अबकी बार 65 पार का ग्राफिक्स लगा रखा है। चुनाव प्रचार की गतिविधियों के साथ इसके वॉल पर बीजेपी सरकार की उपलब्धियां बताती वीडियो भी पोस्ट की गई है। नवीन जायसवाल ने रविवार को अपने प्रधान कार्यालय के उद्घाटन की फोटो पोस्ट की है जिसमें रांची से भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह भी उनके साथ हैं। नवीन जायसवाल के सहयोगी राहुल ने बताया कि वो रात में अपने प्रोफाइल को खुद से चेक करते हैं। इसके अलावा प्रत्येक कमेंट पर जवाब दिया जाए यह भी सुनिश्चित करते हैं।

अजयनाथ शाहदेव: कांग्रेस प्रत्याशी हटिया विधानसभा

अजयनाथ शाहदेव के फेसबुक पेज पर 6000 लाइक्स हैं। अजय अपने चुनाव प्रचार का वीडियो शेयर करते रहते हैं। अजयनाथ शाहदेव के साथ रहने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता कमल बताते हैं कि सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता पहले से बढ़ी हुई है। अजयनाथ शाहदेव प्रचार के दौरान गाड़ी में सफर करते हुए फेसबुक पर नजर रखते हैं। इसमें क्या ट्रेंड कर रहा है इसका अपडेट लेने के अलावा विपक्षी खेमे में क्या चल रहा है इसकी जानकारी भी रखते हैं।

शोभा यादव: जेवीएम प्रत्याशी, हटिया विधानसभा

हटिया विधानसभा से जेवीएम प्रत्याशी शोभा यादव का फेसबुक पेज भी ताजा जानकारी से अपडेट रहता है। उनके वॉल पर करीब 6 हजार लाइक्स हैं। जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी के कार्यक्रम को इसके पेज पर नियमित तौर पर शेयर किया जाता है। दैनिक जागरण में अपने बेटे को तैयार करती हुई उनकी फोटो और खबर को भी उनके पेज पर शेयर किया गया है। शोभा यादव ने दैनिक जागरण को बताया कि वो खुद भी फेसबुक पर अपडेट रहती हैं। जहा जाती हैं जेवीएम कार्यकर्ता और आमलोग ढोल नगाड़े के साथ उनका स्वागत करते हैं।

महुआ माजी: जेएमएम प्रत्याशी रांची विधानसभा

रांची से झामुमो प्रत्याशी महुआ माजी के फेसबुक पेज पर 60 हजार लाइक्स हैं। इस पेज पर एक स्लोगन लिखा है जिसमें लिखा है कहेगा रांची महुआ माजी। महुआ माजी के पेज पर उनकी पदयात्रा का वीडियो और दूसरे कार्यक्रमों की तस्वीर दिन में तीन बार या उससे ज्यादा बार अपडेट होती है। जनसंपर्क के दौरान महिलाओं, युवाओं से मुलाकात की तस्वीरें भी उनके पेज पर मौजूद रहती हैं।

फैक्ट फाइल

सीपी सिंह का पेज: 49562 लाइक्स

महुआ माजी का पेज: 60300 लाइक्स

नवीन जायसवाल पेज: 19733 लाइक्स

शोभा यादव: 6000 लाइक्स

अजयनाथ शाहदेव: 6000 लाइक्स


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.