Move to Jagran APP

क्रिसमस पर लोगों को पसंद आ रहा मड़ुआ का केक, स्वाद के साथ इम्यूनिटी से है भरपूर

Christmas Cake मडुआ से बना केक केवल स्वाद ही नहीं देगा बल्कि इस केक से शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ेगी। बाजार में अब मडुआ का केक मौजूद है। हाल के दिनों में इस केक की मांग काफी ज्यादा बढ़ी है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 07 Dec 2020 03:48 PM (IST)Updated: Mon, 07 Dec 2020 05:41 PM (IST)
क्रिसमस पर लोगों को पसंद आ रहा मड़ुआ का केक, स्वाद के साथ इम्यूनिटी से है भरपूर
रांची में मंडुआ से बनाया गया केक। जागरण

रांची, जासं। क्रिसमस का त्योहार केक के बिना अधूरा है। क्रिसमस के दिन केवल ईसाई समुदाय के लोग ही नहीं, बल्कि समाज के अन्य लोग भी केक काटकर इस त्योहार को मनाते हैं। पारंपरिक रूप से क्रिसमस के दिन पल्म केक खाया जाता है। क्योंकि इसमें डाली गई सामग्री से शरीर को गर्मी मिलती है। मगर जैसे-जैसे वक्त गुजरता गया, वैसे-वैसे केक के रूप और इसके स्वाद में अंतर आता गया।

loksabha election banner

केक स्वादिष्ट तो हुए हैं, मगर इसके अधिक सेवन से हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर भी पड़ने लगा। मगर अब केक खाने से पहले इतनी चिंता करने की जरूर नहीं है। क्‍योंकि अब केक केवल स्वाद ही नहीं देगा, बल्कि इससे शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ेगी। बाजार में अब मडुआ से बना केक उपलब्‍ध है। यह केवल स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहक की दृष्टि से फायदेमंद भी है। हाल के दिनों में इस केक की मांग काफी ज्यादा बढ़ी है।

पोषक तत्वों से भरपूर है यह केक

मडुआ पोषक तत्व खासकर आयरन और कैल्सियम की खान है। इसके साथ बड़ी बात यह है कि मड़ुआ से बना केक ग्लूटन फ्री भी है। यह शरीर में टाक्सिक तत्वों को खत्म करने में मदद करता है। इस केक के आर्गेनिक और वेज होने के कारण पिछले कुछ दिनों से इसकी डिमांड बढ़ी है। यह केक रांची के कई बड़े केक दुकानों में उपलब्ध है।

विदेशों से भी भारत के बड़े शहरों में इसके लिए ऑर्डर दिए जा रहे हैं। रांची के एक बेकरी संचालक अतुल पप्नेजा बताते हैं कि इस केक को लेकर लोगों में जागरूकता की कमी है। हालांकि जो एक बार लेकर जाते हैं वे दूसरी बार भी इसी केक का इस्तेमाल करते हैं। इस केक का बेस काफी मुलायम और स्वादिष्ट होता है।

मधुमेह रोगियों के लिए है फायदेमंद

आमतौर पर मधुमेह रोगी केक खाने से बचते हैं। मगर ऐसे लोगों को ध्यान में रखकर मड़ुआ का केक शुगर फ्री भी बनाया जाता है। साथ ही इसे बनाने में खजूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। खजूर से बने इस केक का इस्तेमाल डायबिटीज के रोगी बेफिक्र होकर कर सकते हैं। साथ ही मडुआ में कुछ ऐसे पदार्थ पाए जाते हैं जो शरीर में इंसुलिन को बैलेंस करने का काम करते हैं।

अन्य केक की भी बढ़ी है मांग

क्रिसमस में चेरी केक, बटर ड्राई फ्रूट केक, चॉकलेट पल्म केक, बटर ऑलमंड केक, फ्रूट केक, वाल्नट केक को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। मधुमेह के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होने से हाल के वर्षों में शुगर फ्री केक की मांग भी काफी बढ़ी है। इसके अलावा बेकरी संचालक स्टार्स बाल्स, क्रिसमस कप केक, क्रिसमस हट केक आदि डिजाइन के केक भी ऑर्डर पर बना रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.