रांची में गोलीकांड के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रविवार तक अपराधियों के पकड़ने का अल्टीमेटम Ranchi News
बैठक गुरुवार को बैठक हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में हुई थी। इसमें घायल व्यापारी बंधु के पिता बनवारी भी शामिल हुए। जिसके बाद यहां सर्वसम्मति से आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।
रांची, जेएनएन। गहना घर गोलीकांड के विरोध में राज्यभर के व्यापारियों ने शुक्रवार को काला बिल्ला लगा कर अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना है कि रविवार को भी पुलिस अगर अपराधियों को पकड़ने में नाकामयाब रही तो सोमवार को राज्यभर के समस्त व्यापारी एक दिन व्यापार बंद कर सांकेतिक हड़ताल करेंगे।
झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स और झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की संयुक्त बैठक गुरुवार को बैठक हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में हुई थी। इसमें घायल व्यापारी बंधु के पिता बनवारी भी शामिल हुए। जिसके बाद यहां सर्वसम्मति से आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।
गहना घर लूट कांड में पुलिस को नहीं मिली सफलता
चैंबर अध्यक्ष ने कहा कि समस्त व्यापारियों से मिले सुझाव के बाद यह निर्णय लिया गया है कि इसके बाद भी अपराधियों को नहीं पकड़ा गया तो व्यापारी वर्ग ठोस कदम उठाएगा। मारवाड़ी सम्मेलन के मुख्यालय से उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि वह व्यापारी वर्ग के साथ हमेशा खड़े हैं। दरअसल गहना घर लूट कांड में पुलिस को बहुत खास सफलता नहीं मिल सकी है। एक को हिरासत में लेकर चल पुलिस पूछताछ कर रही है। 14 अक्टूबर को गहना घर में डकैतों ने खिरवाल बंधुओं को गोली मार दिया था।